सहाकारिता मंत्री ओपीएस भदौरिया
- फोटो : अमर उजाला
मध्यप्रदेश के सहकारिता मंत्री ओ पी एस भदौरिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ चतुर जातियों पर क्षत्रियों के दुरुपयोग का आरोप लगा रहे हैं, वहीं एकजुट होकर पूरी पृथ्वी पर क्षत्रियों के राज करने की बात कह रहे हैं। इसके साथ ही वीडियो में भाजपा नेता कह रहे हैं कि चाहे किसी भी दल का नेता हो अगर वह क्षत्रिय होगा तो समर्थन करेंगे। वायरल वीडियो ग्वालियर चंबल में आयोजित क्षत्रिय समाज की बैठक का बताया जा रहा है।
ग्वालियर में आयोजित क्षत्रिय समाज के दशहरा मिलन समारोह में शामिल होने सहकारिता मंत्री ओ पी एस भदौरिया पहुंचे थे, जहां मंच से भाषण देते समय उन्होंने कहा कि हमारे समाज का नेता कैसा भी हो उस पर किसी तरह की टिप्पणी या कार्रवाई बर्दाश्त नहीं। आयोजन में क्षत्रिय समाज के और भी बड़ी नेता शामिल हुए थे। मंत्री भदौरिया ने मंच से कहा कि एकजुट होकर आगे चलकर क्षत्रियों का राज लाना है क्योंकि कुछ चतुर जातियों ने क्षत्रिय समाज का दुरुपयोग किया है। अब इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है। मंत्री भदौरिया पर कांग्रेस ने जातिवाद का आरोप लगाया है।