फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कुश्ती की आयु वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप 11 फरवरी से ग्वालियर में, समिति के अध्यक्ष ने दी जानकारी

Sat, 20 Jan 2024 08:14 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

MP News: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) का कामकाज देख रही तदर्थ समिति ने शनिवार को घोषणा की कि अंडर 15 और अंडर 20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 17 फरवरी तक ग्वालियर में किया जाएगा।
विज्ञापन
कुश्ती की आयु वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप 11 फरवरी से ग्वालियर में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बाजवा ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा इन प्रतियोगिताओं का आयोजन ग्वालियर के शक्तिनगर में स्थित लक्ष्मीबाई शारीरिक शिक्षा राष्ट्रीय संस्थान किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में लगभग 1200 पहलवान और 300 अधिकारी हिस्सा लेंगे।

बता दें कि भारतीय कुश्ती में सत्ता के लिए संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है तथा तदर्थ समिति और निलंबित डब्ल्यूएफआई ने अलग-अलग राष्ट्रीय चैंपियनशिप की घोषणा की है। डब्ल्यूएफआई ने घोषणा की थी कि 2023 की आयु वर्ग की राष्ट्रीय चैंपियनशिप दिसंबर के अंतिम सप्ताह में उत्तर प्रदेश के गोंडा में आयोजित की जाएगी, लेकिन इससे पहले 24 दिसंबर को खेल मंत्रालय ने महासंघ को निलंबित कर दिया था।

29 जनवरी से पुणे में होगी

विज्ञापन

डब्ल्यूएफआई ने इसके साथ ही घोषणा की थी कि सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप 29 जनवरी से पुणे में होगी लेकिन तदर्थ समिति ने कहा कि वह इस प्रतियोगिता का आयोजन 2 से 5 फरवरी के बीच जयपुर में करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें