फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर हादसा, पैर फिसलने के कारण मजदूर नीचे गिरा, अस्पताल में कराया गया भर्ती

Tue, 19 Dec 2023 03:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior News: ग्वालियर एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य में काम कर रहा एक मजदूर गिरकर घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायल की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, वहीं पुलिस का कहना है कि घायल से बातचीत होने के बाद ही मुख्य कर्म का पता चल पाएगा। 

विज्ञापन
निर्माणाधीन एयरपोर्ट पर हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर एयरपोर्ट के नवीन भवनों की तैयारी तेजी से चल रही है। ग्वालियर में जल्दी ही भव्य एयरपोर्ट तैयार किया जाना है। एयरपोर्ट का सारा काम सीपीसी कंपनी द्वारा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह एयरपोर्ट पर मजदूर काम करने के लिए पहुंचे थे। वहीं एक मजदूर फॉल सीलिंग का काम करने के लिए ऊपर चढ़ा था, जहां से वह गिरकर गंभीर घायल हो गया। गंभीर हालत में ही घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया।

विज्ञापन


अस्पताल में कराया गया भर्ती
इस दौरान टीआई हितेंद्र राठौड़ ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एयरपोर्ट पर कोई मजदूर गिरकर घायल हो गया है। जब हम मौके पर पहुंचे तो पता चला कि एक व्यक्ति फॉल सीलिंग पर असावधानी से पैर रखने के चलते गिरकर घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। फिलहाल हम अभी घायल के पास जा रहे हैं। क्योंकि उसके पास पहुंचना ही हमारी प्राथमिकता है, वहीं सेफ्टी फीचर्स को लेकर उन्होंने कहा कि इस संबंध में अभी हमें कोई जानकारी नहीं है।

नहीं दी गई किसी तरह की ट्रेनिंग
घटना के संबंध में जब अन्य मजदूरों से बातचीत की गई तो वहां मौजूद मजदूर राजू ने बताया कि घायल मजदूर का नाम होकम है। मजदूर एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्य में 50 फुट की हाइट पर काम कर रहा था। जहां सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं थे। सुबह जब हम लोग ड्यूटी पर गए तो किसी भी प्रकार की ट्रेनिंग या जानकारी उपलब्ध कराने से पहले ही मजदूर को सीधे ऊपर चढ़ा दिया गया है। जिससे यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें