फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में नाबालिग से दुष्कर्म: बातचीत के बहाने बुलाया और लूटी अस्मत, लड़की के घरवालों ने बाहर निकलते ही धरदबोचा

Wed, 04 Feb 2026 10:59 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग को उसके परिचित ने बात करने होटल बुलाया और अकेली पाकर दुष्कर्म किया। होटल के बाहर लड़की के परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के एक होटल में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके परिचित युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को नाबालिग पहले से जानती थी और दोनों के बीच बातचीत होती थी। आरोपी ने नाबालिग को बातचीत के बहाने होटल बुलाया और अंदर ले जाकर बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन


घटना के बाद जब नाबालिग होटल से बाहर निकली, तो उसका ताऊ का लड़का पहले से बाहर मौजूद था। नाबालिग के बाहर आते ही आरोपी भी बाहर आया, जिसे परिजनों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना माधौगंज क्षेत्र के होटल विराट की है। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें- गंदी हरकत: सड़क पर छात्रा को प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा अधेड़, करतूत देख खौला लोगों का खून, दी ये सजा
विज्ञापन


आरोपी सूरज गुढ़ा-गुढ़ी का नाका का रहने वाला है। दोनों एक-दूसरे को कुछ महीनों से जानते थे। पीड़िता के अनुसार सूरज ने उसे गुढ़ा-गुढ़ी का नाका स्थित होटल विराट में बुलाया, जहां उसके साथ गलत कृत्य किया गया। इधर, नाबालिग के काफी देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उन्हें जानकारी मिली कि सूरज उसे होटल विराट ले गया है। परिजन होटल के बाहर खड़े होकर इंतजार करने लगे। कुछ देर बाद जब नाबालिग होटल से बाहर निकली और उसके पीछे आरोपी भी आया, तो परिजनों ने उसे पकड़ लिया। नाबालिग ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


नाबालिग और आरोपी को लेकर परिजन पहले कंपू थाना पहुंचे थे, लेकिन होटल विराट माधौगंज थाना क्षेत्र में आने के कारण कंपू थाना पुलिस ने उन्हें माधौगंज थाने भेज दिया। परिजन शाम को माधौगंज थाने पहुंचे थे। उनका आरोप है कि वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर एफआईआर दर्ज की गई। माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी ने बताया कि पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें