फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: होली मनाने के लिए ट्रेन में ले जा रहे थे 32 ब्रांडेड अंग्रेजी शराब, ग्वालियर RPF ने पकड़ा

Thu, 13 Mar 2025 05:48 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर रेलवे पुलिस ने उत्कल एक्सप्रेस के एसी कोच से शराब तस्कर सुरेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया, जो हरियाणा से लाई गई 32 ब्रांडेड शराब बोतलें उड़ीसा ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान बैग में शराब मिली। आरोपी को आबकारी विभाग को सौंप दिया गया, आगे की जांच जारी है। 
विज्ञापन
होली का त्यौहार मनाने के लिए ट्रेन में ले जा रहे थे 32 ब्रांडेड अंग्रेजी शराबग्वालियर RPF ने
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर रेलवे पुलिस ने होली से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्कल एक्सप्रेस के एसी कोच से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रॉली बैग में हरियाणा से लाई गई 32 ब्रांडेड अंग्रेजी शराब की बोतलें उड़ीसा ले जा रहा था। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने आरोपी को पकड़कर शराब जब्त कर ली है।
विज्ञापन


ये भी पढें- एक-एक लाख में धर्म बदलने जा रहे 18 हिंदुओं को GRPF ने पकड़ा, यह लालच भी दिया गया था; जानें मामला

संभावित तस्करी पर रेलवे पुलिस की पैनी नजर
होली के त्योहार को देखते हुए रेलवे पुलिस ट्रेनों में लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी दौरान RPF की टीम ने उत्कल एक्सप्रेस के AC कोच B-5 की 55 नंबर सीट के नीचे तीन बड़े बैग संदिग्ध अवस्था में देखे। जब पुलिस ने सीट पर बैठे यात्री से बैग के बारे में पूछताछ की, तो वह घबरा गया। शक होने पर बैग की तलाशी ली गई, जिसमें अलग-अलग ब्रांड की 32 शराब की बोतलें बरामद हुईं।
विज्ञापन




आरोपी की पहचान और तस्करी का खुलासा
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुरेंद्र कुमार, निवासी छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर उड़ीसा में ऊंचे दामों पर बेचता था। हरियाणा में शराब की कीमतें कम होने के कारण तस्कर वहां से शराब लाकर अन्य राज्यों में अवैध रूप से ऊंचे दामों पर बेचते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढें- ग्वालियर-चंबल अंचल की सबसे बड़ी होलिका, गायों के 25 हजार कंडों से जलेगी, सात दशक की परंपरा

शराब तस्करी पर लगातार निगरानी
RPF निरीक्षक संजय कुमार आर्या ने बताया कि आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। आबकारी विभाग अब आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगा। गौरतलब है कि त्योहारों के दौरान शराब तस्करी के मामलों में बढ़ोतरी होती है। पुलिस और RPF की सतर्कता के कारण इस तरह की अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई जा रही है। रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना दें, जिससे अवैध तस्करी को रोका जा सके।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें