फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: शौक या सनक? घूरने की बात पर निकाल ली राइफल, ग्वालियर में सरेराह कत्ल से सनसनी

Wed, 06 May 2026 09:47 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर के बड़ा गांव खुरैरी में दो परिवारों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ‘घूरकर देखने’ की बात पर शुरू हुई कहासुनी पथराव और फिर राइफल से फायरिंग तक पहुंच गई। इस घटना में रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर शहर के बड़ा गांव खुरैरी इलाके में मंगलवार रात मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। दो परिवारों के बीच हुए इस हिंसक संघर्ष में राइफल से अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


मामूली विवाद से शुरू हुआ खूनी संघर्ष

जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। मृतक रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह, जो खुरैरी का निवासी था और मूल रूप से भिंड का रहने वाला था, बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान आरोपी पक्ष के घर के सामने ‘घूरकर देखने’ की बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच पथराव शुरू हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों तरफ से कई लोग इसमें शामिल हो गए और जमकर मारपीट हुई।

राइफल से अंधाधुंध फायरिंग, युवक की मौत

काफी देर तक चले विवाद के बाद आरोपियों अनार सिंह, सुखवीर, रामू और राजपाल ने राइफल निकाल ली। आरोपियों ने छत पर चढ़कर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी होते ही रमेश उर्फ पप्पू अपने घर की ओर भागा, लेकिन दरवाजे तक पहुंचते-पहुंचते उसे गोली लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मध्य प्रदेश में इस महीने हट सकती है तबादलों पर रोक, प्रभारी मंत्रियों को मिल सकते हैं अधिकार

पत्नी और बेटा भी घायल

हमले के दौरान बचाव के लिए आए पप्पू की पत्नी पुष्पा और उसका बेटा भी गोलीबारी में घायल हो गए। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों परिवार मूल रूप से भिंड के रहने वाले हैं और करीब 5 साल पहले बड़ा गांव खुरैरी में आकर बस गए थे। पड़ोसी होने के बावजूद इनके बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी, जो मंगलवार रात हिंसा में बदल गई।
विज्ञापन


इलाके में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद बड़ा गांव खुरैरी में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों को शांत करने के लिए पुलिस ने भारी फोर्स तैनात कर दी है। घायलों का इलाज जारी है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग हुई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है और तीन लोग घायल हैं। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें