फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ग्वालियर में 11 नामचीन कारोबारी जुआ खेलते पकड़ाए, तीन लाख रुपये बरामद

Wed, 07 Dec 2022 10:52 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर पुलिस ने 11 नामचीन कारोबारियों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 3 लाख से ज्यादा की राशि जब्त की है।
विज्ञापन
जुआरियों से जब्त पैसे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर शहर में धनाढ्यों की संस्था जीवाजी क्लब से पुलिस ने 11 जुआरियों को दबोचा है। पकड़े गए जुआरियों से पुलिस ने लगभग तीन लाख रुपये और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। सभी जुआरी शहर के नामचीन कारोबारी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मंगलवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि झांसी रोड थाना क्षेत्र स्थित जीवाजी क्लब में जुआरियों का जमघट लगा है। सूचना पर सबंधित थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने संयुक्त रूप से क्लब के कमरा नंबर चार में दबिश दी तो कमरे के अंदर जुआ खेलते कुछ लोग मिले। जुआ खेलने वाले आरोपियों की संख्या ग्यारह बताई जा रही है। साथ ही पुलिस ने मौके से तीन लाख तीस हज़ार पंद्रह रुपये और ताश की गड्डियां बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी शहर के नामचीन कारोबारी बताए जा रहे हैं। पुलिस सभी आरोपियों को थाने ले आई हैं, जिनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें