फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: सायबर सिक्योरिटी पर एक दिनी कार्यशाला, इंदौर से आए एक्सपर्ट ने ग्वालियर पुलिस को दिए सायबर अपराध को सुलझाने में मददगार टिप्स

Thu, 30 Dec 2021 05:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर पुलिस ने बुधवार को सायबर सिक्योरिटी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इंदौर से आए सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट चातक बाजपेयी ने सायबर सिक्योरिटी से जुड़ी अहम जानकारी दी। कार्यशाला में पुलिस के आला अफसर मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
Gwalior: सायबर सिक्योरिटी कार्यशाला आयोजित की गई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर पुलिस ने बुधवार को सायबर सिक्योरिटी पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इंदौर से आए सायबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट चातक बाजपेयी ने सायबर सिक्योरिटी से जुड़ी अहम जानकारी दी। कार्यशाला में पुलिस के आला अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

चातक बाजपेयी ने जिले के पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया फ्रॉड, मोबाइल फोन, कंप्यूटर-लैपटॉप फॉरेंसिक, सीसीटीवी साक्ष्य संकलन के साथ ही सायबर सुरक्षा संबंधी बिंदुओं पर जानकारी दी। इस कार्यशाला का उद्देश्य है कि सायबर संबंधी अपराधों की जांच में पुलिस अधिकारियों को मदद मिल सके।

कार्यशाला का शुभारंभ ग्वालियर एसपी अमित सांघी ने किया। कार्यशाला में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हितिका वासल, सीएसपी महाराजपुर रवि भदौरिया, सीएसपी ग्वालियर नागेंद्र सिंह सिकरवार और अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें