फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत; चार गंभीर घायल

Fri, 27 Mar 2026 07:50 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में शुक्रवार तड़के स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर घायल हुए। घटना बस स्टैंड के पास हुई, जब परिवार मंदिर से लौट रहा था। आरोपी चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
ऑटो की स्थिति से हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार अलसुबह बड़ा हादसा हो गया। अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। चार लोगों की मौके पर तो एक की उपचार के दौरान मौत हुई है।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा शुक्रवार सुबह तीन बजे बस स्टैंड के पास हुआ। ग्वालियर के परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (एमपी 21 जेड ई 5911) ने एक ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। बताया जा रहा है कि एक परिवार शीतला माता मंदिर से ऑटो से लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे इतना भयानक था कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हुए हैं, इनमें से चार की हालत खराब बताई जा रही है। घायलों में एक बच्चा भी शामिल है। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो नीम के पेड़ से टकराने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, उसमें सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में दर्दनाक हादसा: पिकअप से टकराकर बस पलटी, 10 लोगों की दर्दनाक मौत; कई की हालत गंभीर
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चार लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। एक घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। चश्मदीद के मुताबिक स्कॉर्पियो ने बस स्टैंड पर एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। उसके पीछे पुलिस लगी थी। भागते समय स्कॉर्पियो ने रास्ते में ऑटो को भी टक्कर मार दी। CSP अतुल कुमार सोनी ने बताया कि घटना में पांच लोगों की मृत्यु हो गई है और चार लोगों का इलाज चल रहा है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। वहीं स्कॉर्पियो चालक पुलिस हिरासत में है और उसका मेडिकल कराया जा रहा है। 
विज्ञापन


हादसे में शुभम उर्फ लाली पिता महेश शाक्य (30), शगुन पति शुभम, इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55) शुभम के ताऊ, लीला पति इंद्रजीत (52) शुभम की ताई, प्रीति पति करण कश्यप (60) शुभम की मेरठ निवासी सास की मौत हो गई। वहीं प्रीति (20), प्रियांश पिता शुभम (5), आरव पिता शुभम (6) और एक अन्य घायल हुए हैं। एसपी धर्मवीर यादव ने बताया कि हादसे में घायल चारों घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया हैं। ऑटो ड्राइवर के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है। उसकी हालत गंभीर है। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें