फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: दिल्ली की महिला से तीन युवकों ने किया गैंगरेप, अच्छी नौकरी का झांसा देकर बुलाया था ग्वालियर

Fri, 03 Jun 2022 06:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

दिल्ली की एक विवाहिता से ग्वालियर में गैंगरेप हुआ है। इंस्टाग्राम पर बने दोस्त ने पहले तो अच्छी नौकरी का झांसा देकर ग्वालियर बुलवाया फिर अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया। पुलिस तीनों की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Gangrape
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में दिल्ली की विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद महिला को अच्छी नौकरी का झांसा देकर युवक ने पहले दिल्ली से ग्वालियर बुलवाया फिर दोस्तों के साथ रेप किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार घटना 2 जून की है। पड़ाव थाना प्रभारी विवेक अस्थाना ने बताया कि दिल्ली की रहने वाली 25 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस को बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात ग्वालियर के रहने वाले लाला अग्रवाल से हुई थी। बातचीत के दौरान लाला अग्रवाल ने उसे ग्वालियर में अच्छी सैलरी पर नौकरी लगवाने का ऑफर दिया और उसके बाद उसी ग्वालियर बुलाया।
 
पीड़िता ने बताया कि वह 1 जून 2022 को सुबह 4:00 बजे दिल्ली से ग्वालियर आई और उसके बाद आरोपी लाला अग्रवाल ने उसे पड़ाव थाना क्षेत्र के बालाजी गेस्ट हाउस में एक कमरा दिलवा कर वहां पर ठहरा दिया था। 2 जून की शाम लाला अग्रवाल दो दोस्त हिमांशु और अभिषेक के साथ गेस्ट हाउस में मिलने आया था। लेकिन कमरे में तीनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया।जब महिला ने इसका विरोध किया तो इन तीनों आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित महिला ने पड़ाव थाने पहुंची थी। पड़ाव थाने में तीनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें