फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: BSF अकादमी परिसर से चंदन की चोरी, तीन पेड़ों की टहनियां काटकर ले गए बदमाश, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Sat, 20 Jun 2026 12:23 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

टेकनपुर स्थित बीएसएफ अकादमी परिसर में चंदन चोरी की वारदात सामने आई है। निरीक्षण के दौरान पेड़ों की टहनियां कटी मिलने पर अधिकारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
बीएसएफ अकादमी परिसर से चंदन चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल अकादमी परिसर से चंदन के तीन पेड़ों की टहनियां काटकर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद टेकनपुर पुलिस चौकी ने जांच के उपरांत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बीएसएफ अकादमी परिसर में नियमित निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को चंदन के पेड़ों की टहनियां कटी हुई मिलीं। जांच में पता चला कि अज्ञात बदमाश तीन चंदन के पेड़ों की टहनियां काटकर ले गए हैं। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें: MP News: दमोह हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार बनी कब्र... एक परिवार के तीन लोगों की मौत
विज्ञापन


यह मामला बीएसएफ कर्मचारी प्रदीप सिंह चौधरी के पुत्र कोमल सिंह चौधरी, निवासी बीएसएफ कैंपस आरपी सेक्शन की शिकायत पर दर्ज किया गया है। घटना डबरा सिटी थाना क्षेत्र की टेकनपुर पुलिस चौकी अंतर्गत बीएसएफ अकादमी परिसर की है।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर ने बताया कि बीएसएफ कैंपस के भीतर लगे चंदन के तीन पेड़ों की टहनियां अज्ञात व्यक्ति काटकर ले गया है। शिकायत मिलने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें