फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: म्यूल अकाउंट से एक दिन में 1 करोड़ का लेनदेन, देशभर से 34 साइबर शिकायतें, खाताधारक पर केस दर्ज

Thu, 26 Nov 2026 08:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

साइबर ठगी की रकम खपाने के लिए इस्तेमाल हो रहे PNB के एक म्यूल बैंक खाते में एक ही दिन में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा जमा हुए और पूरी रकम निकाल ली गई। देशभर की 34 साइबर ठगी शिकायतों में खाते का इस्तेमाल सामने आने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
म्यूल अकाउंट से एक दिन में एक करोड़ का लेनदेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगी की अवैध राशि का लेनदेन करने के लिए बैंक खाते किराये पर देने के बड़े मामले में पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक की सिटी सेंटर शाखा के एक संदिग्ध बैंक खाते का खुलासा किया है। इस खाते में एक ही दिन में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा कराई गई और उसी दिन पूरी रकम निकाल भी ली गई। देश भर से राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर दर्ज 34 शिकायतों के बाद विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने खाता धारक के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


ऑपरेशन मैट्रिक्स में बड़ा खुलासा
क्राइम ब्रांच की टीम 'ऑपरेशन मैट्रिक्स 2.0' के तहत जिले में संचालित संदिग्ध बैंक खातों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान पंजाब नेशनल बैंक की सिटी सेंटर शाखा के एक खाते की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी सामने आई। पुलिस टीम ने जब राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन पोर्टल 1930 पर इस खाते के विवरण की जांच की तो पता चला कि देशभर में साइबर ठगी के 34 मामलों में इसी खाते का इस्तेमाल हुआ है। साइबर अपराधी देश के अलग-अलग हिस्सों से ठगी गई रकम को ठिकाने लगाने के लिए इस बैंक खाते का उपयोग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: देवास: नकली तमंचा और तलवार दिखाकर दहशत फैलाने वाले तीन गिरफ्तार, पुलिस ने घटनास्थल पर ही निकाला जुलूस
विज्ञापन


एक ही दिन में करोड़ों का लेनदेन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित बैंक से खाते की केवाईसी और बैंक खाते का पूरा विवरण प्राप्त किया। बैंक विवरण की पड़ताल में स्पष्ट हुआ कि एक ही तारीख को खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक राशि जमा की गई थी और उसी दिन पूरी रकम निकाल ली गई। जांच में यह तथ्य उजागर हुआ कि खाता धारक के बैंक खाते का उपयोग पूरी तरह से साइबर धोखाधड़ी की रकम के लेनदेन के लिए किया जा रहा था।
विज्ञापन


खाताधारक के खिलाफ केस दर्ज
क्राइम ब्रांच के कार्यवाहक निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह कुशवाह की जांच रिपोर्ट और प्रतिवेदन के आधार पर विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज किया है। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार, यह बैंक खाता नई सेकंड बटालियन आर्मी बजरिया, कंपू (ग्वालियर) निवासी बाबूलाल कन्नोजिया के 28 वर्षीय पुत्र विशाल कन्नोजिया के नाम पर पंजीकृत है। साइबर फ्रॉड में प्रथम दृष्टया संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी विशाल कन्नोजिया के खिलाफ अपराध पंजीकृत किया है। मामले की विस्तृत विवेचना निरीक्षक शैलजा सिंह को सौंपी गई है। पुलिस की टीम अब गहन जांच में जुटी है कि इस किराए के बैंक खाते के पीछे कौन-सा साइबर गिरोह सक्रिय होकर काम कर रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें