फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: ग्वालियर में दिनदहाड़े अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, जमीन विवाद में तीन बदमाशों पर वारदात का आरोप

Tue, 21 Jul 2026 07:59 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,ग्वालियर

सार

ग्वालियर के भितरवार में दिनदहाड़े एक अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने जमीन विवाद को हत्या की वजह माना है। आरोपी वारदात के बाद फरार हैं और उनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
हत्या - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में सोमवार दोपहर कथित तौर पर जमीन विवाद के चलते एक वकील की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, वारदात जिले के भितरवार कस्बे में डबरा रोड स्थित एक होटल के पास हुई।

मृतक की पहचान करीब 60 वर्षीय अधिवक्ता रतन सिंह यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीन हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रतन सिंह यादव को तत्काल ग्वालियर के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं।

ये आशंका जताई जा रही

विज्ञापन

भितरवार एसडीओपी गगन हनवत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि अधिवक्ता का कुछ लोगों के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आशंका है कि इसी विवाद के कारण उन पर फायरिंग की गई। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

मृतक के परिजनों के अनुसार, रतन सिंह यादव का अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें