फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: जूनियर सिंधिया ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किया सम्मानित, बताया- कैसे पाएं डर पर काबू और बढ़ें आगे 

Thu, 18 Nov 2021 05:36 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महानआर्यमन ने जीवाजी क्लब में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। विद्यार्थियों ने भी उनके सामने अपनी जिज्ञासाओं को रखा। जिसका समाधान भी जूनियर सिंधिया ने किया। 
 
विज्ञापन
महाआर्यमन सिंधिया बच्चों से बातचीत करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के बेटे महाआर्यमन सिंधिया ने गुरुवार को जीवाजी क्लब ग्वालियर में प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान महाआर्यमन ने उनसे संवाद भी किया। विद्यार्थियों ने उनसे अपनी जिज्ञासाओं का समाधान मांगा। महाआर्यमन ने उनके सवालों के जवाब दिए। साथ ही येल यूनिवर्सिटी में सीखे प्रबंधन के गुर भी विद्यार्थियों के साथ बांटे।  
विज्ञापन


प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान और संवाद किया
सिंधिया राजवंश की चौथी पीढ़ी के नुमाइंदे के तौर पर महाआर्यमन सिंधिया राजनीति में आने के संकेत दे चुके हैं। उन्होंने बुधवार को अपना 26वां जन्मदिन पहली बार सार्वजनिक रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं और शहर के युवाओं के साथ मनाया। जन्मदिन के जश्न में नजर आए उत्साह से महाआर्यमन खुद भी नई ऊर्जा से भर गए। गुरुवार को उन्होंने शहर के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया और उनके साथ संवाद भी किया।

बच्चों के सवालों के दिए जवाब 
जीवाजी क्लब में शहर के प्रतिभाशाली विद्यार्थी महाआर्यमन को पास से देखने को लेकर उत्साहित थे। उनके मन में जिज्ञासाएं बहुत थीं, लेकिन सिंधिया राजवंश के महाआर्यमन से संवाद में संकोच भी था। शुरुआत महाआर्यमन ने ही की। उन्होंने अपनी पढ़ाई के अनुभव बताए। ऊंचाई से डर पर काबू पाने जैसे कुछ निजी अनुभव भी शेयर किया। विद्यार्थियों को अपने डरों पर काबू पाना भी सिखाया। संकोच टूटा तो विद्यार्थियों ने हर तरह के सवाल किए। महाआर्मन ने उनके आत्मविश्वास के साथ जवाब दिए। महाआर्यमन ने अमेरिका की मशहूर येल यूनिवर्सिटी में सीखे प्रबंधन के गुर और अनुभव विद्यार्थियों के साथ बांटे। उन्हें टीम बिल्डिंग और टीम के साथ काम करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्त करने के तरीके भी सुझाए। महाआर्यमन सिंधिया ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए उपलब्ध कई स्कॉलरशिप्स और उन्हें हासिल करने के रास्ते भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें