फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया: सेवड़ा के पूर्व विधायक राधेलाल बघेल भाजपा से निष्कासित, प्रधानमंत्री पर टिप्पणी करने पर प्रदेश अध्यक्ष ने की कार्रवाई

Wed, 19 Jan 2022 01:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दतिया से पूर्व विधायक राधेलाल बघेल को पार्टी से बाहर कर दिया। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई उनके वायरल वीडियो को लेकर की गई, जिसमें वो प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
Gwalior: पूर्व विधायक राधेलाल बघेल को भाजपा से निष्काषित किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने दतिया से पूर्व विधायक राधेलाल बघेल को पार्टी से बाहर कर दिया। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई उनके वायरल वीडियो को लेकर की गई, जिसमें वो प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


बता दें कि राधेलाल बघेल हाल ही में अपने समर्थकों के साथ दौरे पर निकले थे। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अपशब्द कह दिए। उनका नौ सेकंड का एक वीडियो वायरल हो गया। मध्य प्रदेश बीजेपी ने इस पर संज्ञान लेते हुए राधेलाल बघेल को भाजपा से निष्कासित कर दिया।

प्रदेश कार्यालय की ओर से राधेलाल बघेल को जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि उनके 'अवांछनीय टिप्पणी' करने से पार्टी की छवि धूमिल हुई है और यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। इसलिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया जाता है।
विज्ञापन




राधेलाल बघेल ने अपने चुनावी राजनीति की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से की थी। 2008 में वे सेवड़ा विधानसभा सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव जीते थे। हालांकि 2013 में वे बीजेपी के प्रदीप अग्रवाल से चुनाव हार गए। चुनाव हारने के बाद उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। बघेल पूर्व में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य थे। 2018 के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने मौजूदा विधायक का टिकट काटकर राधेलाल बघेल को मैदान में उतारा था, लेकिन राधेलाल जीत नहीं पाए थे।  
विज्ञापन


बघेल ने दी सफाई
एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में राधेलाल ने कहा- वायरल वीडियो में मेरी आवाज नहीं है। ये जांच का विषय है। मैं तो उसमें बोल ही नहीं रहा हूं। मेरे देश का प्रधानमंत्री, वो शीर्ष नेतृत्व हैं, मैं जिस दल में हूं, उसके खिलाफ बोल दूंगा। हम लोग खेत में से जा रहे थे। वो वीडियो एडिट किया गया है। आजकल तो मुख्यमंत्री की आवाज भी एडिट हो जाती है। 2018 में जब मेरा टिकट का चल रहा था, तब भी पुराना वीडियो एडिट करके आया था। ये मेरी छवि धूमिल करने के लिए लोग षड्यंत्र रच रहे हैं। मैं बोल ही नहीं रहा था, मैं तो मास्क लगाए हुए था। मैं वीडियो जारी करके इस बात का खुद खंडन करने जा रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो मेरे पिताजी से 10 साल बड़े हैं। मैं उनके बारे में ऐसा क्यों कहूंगा। हमारी पार्टी, हमारे प्रधानमंत्री..मैं क्यों बोलूंगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें