Gwalior: कालीचरण महराज की रिहाई के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जेपी भारद्वाज के निवास पर आज संत कालीचरण महाराज के उत्तम स्वास्थ्य और शीघ्र रिहाई के लिए हनुमान चालीसा के 11 पाठ का आयोजन किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की सद्बुद्धि के लिए भी प्रार्थना की गई।
इस पाठ के दौरान अखिल भारत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने कहा कि बौखलाहट से कांग्रेस ने धर्म संसद रायपुर में कराकर संत कालीचरण जी महाराज को जेल में बंद कर दिया है, जो सकल भारत विभाजन का विरोध करने वालों का अपमान है।
हिन्दू महासभा के नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को हुतात्मा नाथूराम गोडसे, हुतात्मा नारायण आप्टे से नहीं भारत विभाजन की सत्यता से विरोध है। कार्यक्रम के दौरान ही हिन्दू महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जोशी के जन्मदिन पर सभी ने पुष्पहार पहनाकर बधाई दी।