फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: बौद्ध भिक्षु बनकर बांग्लादेशियों को दिलाए भारतीय पासपोर्ट, 70 लोगों के नाम आए सामने; सात को पकड़ा

Fri, 20 Nov 2026 05:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

बौद्ध भिक्षु का वेश धारण कर 70 बांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी भारतीय पासपोर्ट बनवाने वाले सिंडिकेट का एसटीएफ ने पर्दाफाश किया है। सात आरोपी गिरफ्तार हैं। कलेक्टर ने अभियोजन की अनुमति दी है, जबकि 66 बांग्लादेशी नागरिक फरार हैं।

 

विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विशेष कार्य बल की 90 दिन की विस्तृत जांच के बाद बौद्ध भिक्षु का रूप धरकर बांग्लादेशी घुसपैठियों को भारतीय पासपोर्ट दिलाने वाले संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने गिरोह के गिरफ्तार सात आरोपियों के खिलाफ अदालत में अभियोजन चलाने की औपचारिक अनुमति दे दी है। इस नेटवर्क ने फर्जी दस्तावेज के सहारे 70 बांग्लादेशी नागरिकों के भारतीय पासपोर्ट बनवाए थे। पुलिस ने मामले में अब तक केवल चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 66 आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन


फर्जी पते से हुआ फर्जीवाड़े का पर्दाफाश
जांच एजेंसियों को इस बड़े फर्जीवाड़े की पहली भनक तब मिली जब सिमरिया टेकरी, वार्ड-1 के एक ही पते और मोबाइल नंबर का उपयोग करके 17 पासपोर्ट जारी किए गए थे। इस संदिग्ध रिकॉर्ड की जांच शुरू होने पर पूरा मामला सामने आ गया। एसटीएफ की जांच में गिरोह के मुख्य सूत्रधार रियाल चौधरी उर्फ मित्यानंद भिक्षु की मुख्य भूमिका उजागर हुई। पुलिस ने रियाल चौधरी के अलावा उसके छह सहयोगियों विप्लव अधिकारी, प्रयॉन रॉय, जॉय चौधरी, गयाप्रसाद गौतम उर्फ ज्ञानज्योति भंते, गुलाबराय गौतम उर्फ सम्यकबोधि भंते और भोपाल पासपोर्ट सेल के एजेंट नसीम अख्तर को पकड़ा है।

पढे़ं: जनवरी में होनी थी बेटे की शादी, मां के साथ खरीदारी कर लौट रहा था, ट्रॉले से भिड़ी कार; दोनों की मौत
विज्ञापन


मठों की आड़ में बनाया फर्जी नेटवर्क
गिरोह के सदस्यों ने फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए बौद्ध भिक्षु का वेश धारण किया और विभिन्न धार्मिक मठों में अपनी गहरी पैठ बनाई। धार्मिक पहचान और मठों के प्रभाव की आड़ लेकर आरोपियों ने जालसाजी से जाली दस्तावेज तैयार कराए। सरकारी प्रक्रियाओं को धोखे में रखकर बांग्लादेशी नागरिकों के भारतीय नागरिकता से जुड़े रिकॉर्ड तैयार करवाए गए। इस गिरोह ने डबरा के अलावा मध्य प्रदेश के भोपाल, बैतूल, पांढुर्ना और छिंदवाड़ा जिलों में भी फर्जी दस्तावेज के आधार पर बांग्लादेशी नागरिकों के पासपोर्ट बनवाए।
विज्ञापन


फरार बांग्लादेशियों की तलाश में जुटी पुलिस
एसटीएफ की जांच में कुल 70 बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान हुई है जिनके फर्जी दस्तावेज इस सिंडिकेट ने तैयार कराए थे। इनमें से चार घुसपैठियों को पुलिस ने पकड़ा है। भोपाल पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि गिरफ्तार सात आरोपियों के खिलाफ अदालत में अभियोजन चलाने की अनुमति मिल चुकी है। कानून के अनुसार न्यायिक कार्रवाई आगे बढ़ाने के साथ ही पुलिस की अलग-अलग टीमें 66 फरार बांग्लादेशियों और उनके मददगारों की तलाश में लगातार अभियान चला रही हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें