फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: दिल्ली के बाद ग्वालियर में 300 करोड़ रुपये से तैयार हो रही राजपथ रोड, सिंधिया महल से गुजरेगी सड़क

Sun, 13 Feb 2022 08:48 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

देश की राजधानी दिल्ली के बाद अब सिंधिया के गृह नगर ग्वालियर में राजपथ रोड का निर्माण किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि रोड देश की सबसे शानदार रोड में शुमार होगी। यही वजह है इस 15 किलोमीटर की राजपथ रोड में 300 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
 
विज्ञापन
राजपथ रोड 15 किलोमीटर की है और इस रोड में 300 करोड रुपये खर्च किए जा रहे हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब सिंधिया के गृह नगर ग्वालियर में राजपथ रोड का निर्माण किया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि रोड देश की सबसे शानदार रोड में शुमार होगी। यही वजह है इस 15 किलोमीटर की राजपथ रोड में 300 करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन


इस काम का जिम्मा ग्वालियर स्मार्ट सिटी पर है। यही वजह है कि राजपथ रोड के लिए खुद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ-साथ उनके समर्थक मंत्री नजर बनाए हुए हैं। जिसका नाम इस समय ग्वालियर जिले में एक ऐसी राजपथ रोड बनने जा रही है जिस पर सिंधिया के साथ-साथ जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट नजर बनाए हुए हैं। ग्वालियर में बन रही यह राजपथ रोड अब मध्यप्रदेश में सियासत का केंद्र बन चुकी है। कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि सरकार और प्रशासन मिलकर महाराज को खुश करने के लिए इस रोड को तैयार किया जा रहा है।
 
यह राजपथ रोड कुल 15 किलोमीटर की है और इस 15 किलोमीटर की रोड में 300 करोड रुपये खर्च किए जा रहे हैं और स्मार्ट सिटी का दावा है कि देश की सबसे बेहतरीन रोड में गिनी जाएगी। यह राजपथ रोड सिंधिया महल के सामने से होकर गुजरेगी और सिंधिया परिवार की कुलदेवी मांढरे की माता तक पहुंचेगी। राजपथ रोड पर सिंधिया का महल उनकी कुलदेवी मंदिर की माता और सिंधिया परिवार के राजाओं की छतरी मौजूद है।
विज्ञापन


कांग्रेस उठा रही सवाल
दरअसल माना जाता है कि सिंधिया रियासत कालीन समय में सिंधिया राजपरिवार के लोग जय विलास पैलेस से निकलकर इसी रोड से अपनी कुलदेवी मांढरे की माता पर पूजा करने जाते थे। इस कारण इस रोड़ का नाम राजपथ दिया जा रहा है, लेकिन इस रोड के नाम को लेकर इस समय काफी सियासत मची हुई है। कांग्रेस पार्टी ही नहीं बल्कि बीजेपी के सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने भी नाम को लेकर सवाल उठाए हैं उन्होंने कहा है कि स्मार्ट सिटी ने इस सड़क का नाम कैसे रख दिया समझ से परे है। प्रदेश प्रवक्ता आरपी सिंह ने कहा है कि सिर्फ देश में दिल्ली में स्थित राष्ट्रपति भवन की ओर जाने वाली रोड का नाम राजपथ है, क्योंकि यह रोड हमारी देश की आजादी के साथ-साथ कई मामले में अहम है लेकिन ग्वालियर में बन रही यह राजपथ रोड सिर्फ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को खुश करने के लिए बनाई जा रही है।
 
स्मार्ट सिटी सीईओ जयति सिंह ने बताया है कि ग्वालियर में बन रही यह राजपथ रोड देश की सबसे बेहतरीन सड़कों में शुमार होगी और इस रोड को अत्याधुनिक तरीके से तैयार किया जा रहा है। इस रोड के दोनों तरफ गार्डन, वाटरफॉल, लोगों के बैठने के लिए स्मार्ट कुर्सी के साथ-साथ सभी सुविधाएं उपलब्ध भूमि इसके साथ ही इस राजपथ रोड के निर्माण में पिंक पत्थर का उपयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें