फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्वालियर: दूल्हे की एंट्री पर फायरिंग करने वाले पांचों की पहचान, खुरैरी गांव के ठाकुर रिसोर्ट में चलाई थीं गोलियां

Sun, 13 Feb 2022 08:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

सोशल मीडिया पर वायरल दूल्हे की इंट्री के साथ फायरिंग की वीडियो खुरैरी गांव में स्थित ठाकुर रिसोर्ट का है। 9 फरवरी को शादी भी रिसोर्ट के मालिक अतर सिंह किरार के बेटे की थी। मुरार थाना पुलिस ने फायरिंग करने वाले पांच लोगों की पहचान कर ली है। पुलिस ने रिसोर्ट के संचालक सहित सभी आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। हथियार जब्त करने के लिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
 
विज्ञापन
9 फरवरी को दूल्हे की एंट्री पर जमकर फायरिंग की गई थी। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दूल्हे की एंट्री पर फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। पुलिस ने फायरिंग करने वालों की पहचान कर ली है। सोशल मीडिया पर वायरल दूल्हे की इंट्री के साथ फायरिंग की वीडियो खुरैरी गांव में स्थित ठाकुर रिसोर्ट का है। 9 फरवरी को शादी भी रिसोर्ट के मालिक अतर सिंह किरार के बेटे की थी। मुरार थाना पुलिस ने फायरिंग करने वाले पांच लोगों की पहचान कर ली है। पुलिस ने रिसोर्ट के संचालक सहित सभी आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। हथियार जब्त करने के लिए आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

 
सोशल मीडिया पर पिछले तीन दिन से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग दुल्हे की मंडप में एंट्री के समय बंदूकों से अंधाधुंध फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। एसएसपी अमित सांघी के निर्देश पर इस वीडियो की पड़ताल करने पर पता चला कि यह वीडियो खुरैरी गांव में स्थित ठाकुर रिसोर्ट का है। 9 फरवरी को शादी भी रिसोर्ट के मालिक अतर सिंह किरार के बेटे की थी। मुरार थाना पुलिस ने फायरिंग करने वाले पांच लोगों की पहचान कर ली है। पुलिस ने रिसोर्ट के संचालक सहित सभी आरोपित के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस हथियार जब्त करने के लिए आरोपियों की तलाश कर रही है।

एएसपी राजेश दंडौतिया ने बताया कि एक वीडियो संज्ञान में आया था। एक गार्डन में बारात के आने पर दूल्हे की एंट्री राजसी अंदाज में होती है। दूल्हे के आसपास चल रहे बंदूकों से फायर करते हुए नजर आए। पहले पता चला कि यह वीडियो बड़ागांव का है। पुलिस टीम को वीडियो लेकर बड़ागांव में पड़ताल के लिए भेजा गया था। क्षेत्र के लोगों को वीडियो दिखाने पर पता चला कि यह वीडियो खुरैरी गांव के ठाकुर रिसोर्ट का है। यह रिसोर्ट अतर सिंह किरार का है। शादी भी रिसोर्ट के मालिक के बेटे की थी। पुलिस द्वारा गार्डन का लाइसेंस भी निरस्त कराने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें