फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update: रात में भी गर्मी से नहीं मिल रही राहत, 44 के पार पहुंचा पारा, 14 जिलों में लू का अलर्ट जारी

Fri, 08 Apr 2022 01:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 14 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। खरगौन में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
मौसम - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में लोगों को गर्मी से फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं। गुरुवार को भी खरगौन में सबसे ज्यादा 44 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में पारा 41 डिग्री के पार दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए ग्वालियर -चंबल संभाग के अलावा प्रदेश के 14 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। वहीं मौसम विभाग ने गर्मी और लू को देखते हुए दिन के वक्त लोगों से घरों से न निकलने और लू से बचने के लिए सिर को कपड़े से कवर करने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


आने वाले दिनों में 2 डिग्री और बढ़ेगा तापमान
अप्रैल माह में सूरज जिस तरह से तप रहा है उससे लोगों को रात में भी राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले दो दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार व्यक्त किए हैं। अप्रैल के अब तक के सीजन में पारा 41 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। कई हिस्सों में सीवियर लू चलने की आशंका है। 

इन जिलों में जारी किया गया लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, गुना, सतना, रीवा, टीकमगढ़, ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, राजगढ़, सागर, दमोह, छतरपुर, खरगौन, खंडवा, धार, शाजापुर, आगर और रतलाम में शुक्रवार को लू का अलर्ट जारी किया  है। ग्वालियर और चंबल डिवीजन के अलावा सागर, भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, जबलपुर, रीवा और शहडोल में भी येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने सीवियर लू की आशंका को देखते हुए लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


जिलों का अधिकतम तापमान  
गुरुवार को सबसे ज्यादा तापमान खरगौन जिले में 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों की बात करें तो छिंदवाड़ा में 40.1, दमोह में 42, जबलपुर में 41, खजुराहो में 42.2, मंडला में 39.6, नरसिंहपुर में 42, नौगांव में 42.5, रीवा में 41.2, सागर में 41.8, सतना में 41.3, सिवनी में 39.4, टीकमगढ़ में 41, उमरिया में 41, बैतूल में 41, भोपाल में 41.1, दतिया में 41.7, धार में 42.4, गुना में 42, ग्वालियर में 41.8, होशंगाबाद में 42.9, इंदौर में 40, खंडवा में 43.5, पचमढ़ी में 37, रायसेन में 41.2, राजगढ़ 43.2, रतलाम में 43, शाजापुर में 40.5, उज्जैन में 41.3 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें