फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टमाटर पर लगा पहरा, बंदूक लिए घूम रहे रखवाले

Sun, 23 Jul 2017 02:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात का मौसम आते ही सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। पहले प्याज लोगों को रुला रहा था अब टमाटर के दाम, बाजार में टमाटर  90 से 100 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं हाल में मुंबई की दहिसर सब्जी मंडी में हुई चोरी ने सब्जी वालों के डर को और बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


आलम ये है कि लोगों ने टमाटर की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात कर दिए हैं। मामला मध्यप्रेदश के इंदौर का है, जहां सब्जी विक्रेताओं ने टमाटर की सुरक्षा के लिए हथियारबंद गार्ड तैनात कर रखे हैं।

गौरतलब है कि पिछले दिनों मुंबई की दहिसर मंडी से 25,000 रुपये कीमत के 300 किलो टमाटर चोरी गए थे। पुलिस ने सब्जी वाले की तहरीर पर शिकायत भी दर्ज कर ली। लेकिन सब्जी विक्रेता जगत श्रीवास्तव का आरोप है कि उसके 900 किलो टमाटर चोरी हुए हैं, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। 
विज्ञापन


जगत के पड़ोसी ने बताया कि वह पिछले 12-13 सालों से सब्जी का व्यापार करते आए हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब चोरी का इतना बड़ा मामला सामने आया है। जगत 300 रुपये प्रति दिन के भाड़े पर दहिसर सब्जी मंडी में अपनी दुकान लगाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें