फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: बदला लेने के लिए युवक को लाठी-डंडों से पीटा, शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में मारपीट

Sat, 01 Mar 2025 05:30 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कई लोग युवक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना में एक युवक के साथ सरेआम लाठी-डंडों और जूतों से मारपीट का मामला सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दे रही है।

विज्ञापन


गल्ला मंडी निवासी अभिषेक धाकड़ पिता बनवारी लाल धाकड़ ने बताया कि वह अपने दोस्त सतीश धाकड़ के साथ कपड़े खरीदने नेहरू पार्क जा रहा था। तभी घोसीपुरा की पुलिया के पास दिलीप धाकड़ निवासी भडली अशोकनगर अपने साथियों के साथ कार से आया और उसका रास्ता रोक लिया।

दिलीप ने अभिषेक से तौलिया हटाकर चेहरा दिखाने को कहा। जैसे ही अभिषेक ने चेहरा दिखाया, दिलीप और उसके साथियों ने अचानक लात-घूंसों और डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस हमले में अभिषेक की आंख, पैर, पीठ और कंधों पर गंभीर चोटें आईं। साथ ही उसकी सोने की चेन और 14 हजार रुपए भी गिर गए।
विज्ञापन


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कई लोग अभिषेक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद अभिषेक ने कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई।

शादी समारोह के झगड़े से जुड़ा विवाद
मामले की प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह विवाद शादी समारोह के दौरान हुए झगड़े से जुड़ा है। अशोकनगर निवासी सतीश अपने दोस्तों के साथ गुना की एक शादी में आया था, जहां उसका अभिषेक और उसके दोस्तों से झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक की नौबत आ गई। इसी झगड़े का बदला लेने के लिए दिलीप और उसके साथियों ने अभिषेक को घेरकर हमला कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कैंट पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अशोकनगर में दबिश दी। हालांकि, मुख्य आरोपी सतीश फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें