फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: ट्रैक्टर लेने जा रहे पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी थी बाइक को टक्कर

Fri, 06 Mar 2026 08:30 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना के फतेहगढ़ क्षेत्र में ट्रैक्टर खरीदने जा रहे चार रिश्तेदारों की बाइक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर घायल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में छीन लीं। ट्रैक्टर खरीदने के लिए घर से निकले चार रिश्तेदारों की बाइक को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल छा गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव निवासी मुकेश भील (25) अपने परिवार के साथ ट्रैक्टर खरीदने के लिए गुना जाने की तैयारी कर रहा था। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे मुकेश अपने रिश्तेदारों शंकर भील (45), बाबूलाल (28) और अपने सात वर्षीय बेटे दीपक के साथ एक ही बाइक से गुना के लिए रवाना हुआ था। परिवार में नया ट्रैक्टर आने को लेकर सभी उत्साहित थे, लेकिन रास्ते में ही यह खुशी मातम में बदल गईं।

ये भी पढ़ें- दमोह में पेपर देकर स्कूल से निकले 10वीं के छात्र की चाकू मारकर ली जान, 48 घंटे में पांचवीं हत्या
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जब चारों लोग झा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। पुलिस ने तत्काल डायल-112 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मुकेश भील, शंकर भील और सात वर्षीय दीपक को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं बाबूलाल की हालत गंभीर होने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मृतक और घायल सभी लोग आपस में रिश्तेदार हैं। मुकेश और दीपक पिता-पुत्र थे, जबकि शंकर और बाबूलाल सगे भाई बताए जा रहे हैं। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर जैसे ही सेमरा गांव पहुंची, वहां मातम छा गया। ग्रामीण बड़ी संख्या में अस्पताल और थाना पहुंच गए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। वहीं पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर वाहन की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें