फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: दिनदहाड़े बीच बाजार में लूट, आंखों में स्प्रे डाल कर 17 लाख उड़ाकर भाग निकले तीन बदमाश

Wed, 08 Jul 2026 04:28 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना के हाट रोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने कर्मचारी बासुदेव की आंखों में स्प्रे डालकर 17 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन टीमें गठित की हैं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन
दिनदहाड़े बीच शहर में 17 लाख की लूट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के दिल कहे जाने वाले हाट रोड पर बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बाइक सवार तीन बदमाशों ने बीच बाजार में एक युवक को निशाना बनाकर लाखों की नकदी रकम लूट ली। दिन के उजाले में हुई इस वारदात ने व्यापारियों और आम लोगों की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। सुबह करीब 10:30 बजे शहर के हाट रोड स्थित रपटे के पास रोज की तरह भीड़ थी। इसी दौरान पैदल जा रहे कुंभराज के धनिया व्यापारी के कर्मचारी बासुदेव का तीन बदमाशों ने पीछा किया। आरोपियों ने युवक की आंखों में स्प्रे डाल दिया। दर्द और घबराहट से युवक के हाथ से मौका मिलते ही बदमाश नकदी से भरा बैग लेकर बाइक से फरार हो गए। पूरी वारदात कुछ ही सेकंड में हो गई। आसपास के लोग समझ पाते तब तक आरोपी शहर की गलियों में गायब हो चुके थे।

विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक शहर के तीन व्यापारिक प्रतिष्ठानों से जुड़ा हुआ है। वह गंगा ट्रेडर्स सहित अन्य दो फर्मों की नकदी राशि रात को पचोर से लेकर आया था, जिसको सुबह कुंभराज लेकर जा रहा था। कर्मचारी बासुदेव ने बताया बैग में 17 लाख रुपये रखे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तीनों बदमाश काफी देर से युवक का पीछा कर रहे थे। जैसे ही युवक सुनसान मोड़ पर पहुंचा, उन्होंने वारदात को अंजाम दे दिया। युवक की आंखों में स्प्रे डालकर बदमाश बैग लेकर बाइक से भाग निकले। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकानदार बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ACP संतोष पटेल की अनसुनी कहानी: इंजी.के बाद नौकरी नहीं मिली तो मजदूरी की, फॉरेस्ट गार्ड बने फिर हासिल की मंजिल

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लिया गया और पीड़ित युवक के बयान दर्ज किए गए। हाट रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकाली जा रही है। पुलिस का मानना है कि फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान जल्द हो जाएगी। दिनदहाड़े व्यस्त बाजार में हुई इस लूट से व्यापारियों में गुस्सा है। उनका कहना है कि शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले इलाके में अगर इस तरह की वारदात हो सकती है तो आम आदमी कितना सुरक्षित है।
विज्ञापन


सीएसपी आनंद राय ने कहा कि हमने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें