फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गुना के प्रधान डाकघर में शुरू हुआ पासपोर्ट ऑफिस, सिंधिया बोले- अब भोपाल के चक्कर नहीं लगेंगे

Sun, 12 Jan 2025 09:03 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

MP News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को गुना के हेड पोस्ट ऑफिस में बने पासपोर्ट सेवा केंद्र का लोकार्पण किया। केंद्रीय मंत्री ने इसे क्षेत्र लिए बड़ी उपलब्धि बताई है।
 
विज्ञापन
उद्घाटन करते सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतिरादित्य ने शनिवार को गुना के प्रधान डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय का लोकार्पण कर दिया है। इस दौरान उन्होंने डाक विभाग को केंद्र सरकार का सबसे बेहतरीन विभाग बताया और आने वाले 5 सालों में डाक विभाग को फायदे वाला संस्थान बनाने का दवा किया है।

विज्ञापन


ज्योतिरादित्य ने पासपोर्ट कार्यालय का लोकार्पण करते हुए डाक विभाग की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अब डाकिया सिर्फ डाक देने नहीं आता है, बल्कि वह वॉकिंग-टॉकिंग सेल्समैन बन गया है। उनके मुताबिक डाक विभाग जैसा डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग सिस्टम न तो किसी सरकारी कम्पनी के पास है और न ही निजी कम्पनी इस स्तर तक पहुंच पाई हैं।

सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा के मुताबिक देशभर के सभी 543 लोकसभा क्षेत्रों में पासपोर्ट कार्यालय खोलने की जानकारी दी। वहीं गुना में संचालित पासपोर्ट केंद्र की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने बताया कि इस सेंटर पर 12 विधानसभा क्षेत्र के लोग आ रहे हैं। गुना का पासपोर्ट केंद्र हर महीने साढ़े 300 से ज्यादा पासपोर्ट बना रहा है।
विज्ञापन


अब इस केंद्र ने साढ़े 3 हजार पासपोर्ट बना दिए हैं। जबकि मध्यप्रदेश के सभी 22 केंद्रों पर बीते 9 महीने में 92 हजार पासपोर्ट बनाए गए हैं। सिंधिया ने पासपोर्ट बनवाने के दौरान आने वाली जटिलताओं पर तर्क दिया है कि यह अंतर्राष्ट्रीय दस्तावेज है और संवेदनशील भी है। इसलिए तमाम आवश्यक दस्तावेज होना चाहिए, इसपर कोई समझौता नहीं होगा।

पासपोर्ट सेवा केंद्र का लोकार्पण करने के बाद सिंधिया गुना प्रधान डाकघर के उन्नत किए गए परिसर का जायजा लिया और अधिकारियों से जानकारी भी ली। इस समारोह के दौरान गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का चिर-परिचित अंदाज भी देखने को मिला। दरअसल, समारोह की शुरुआत में बोलते हुए पन्नालाल ने सिंधिया को विकास कार्यों का श्रेय देते हुए करते हो तुम कन्हैया...गाना गुनगुना दिया। पन्नालाल शाक्य ने समारोह में मौजूद लोगों से यह भी कह दिया कि पासपोर्ट बनवाकर विदेश जाने से पहले वे भारत को अवश्य देख लें और जान लें। विधायक ने कहाकि वे तो विदेश जाना ही नहीं चाहते हैं। विधायक की बात का जवाब गुना के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने दिया। उन्होंने कहाकि विदेश जाना हो न या जाना हो पासपोर्ट बनवाना तो हर व्यक्ति की इच्छा होती है। इससे पहले पन्नालाल शाक्य के भाषण के दौरान हमेशा की तरह जमकर ठहाके भी लगे और लोगों ने खूब तालियां बजाईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें