फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: बीजेपी से ममता मीना का मोह भंग, भोपाल में जाकर देंगी इस्तीफा, कही ये बड़ी बात

Mon, 18 Sep 2023 09:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

ममता मीना के पति रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी रघुवीर सिंह मीना भी जिला पंचायत सदस्य हैं। पत्नी का साथ देते हुए रघुवीर सिंह मीना जनता को एकजुट कर रहे हैं। ममता ने बीजेपी के खिलाफ बगावती तेवर अपनाते हुए 'जनादेश यात्रा' भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बीजेपी से ममता मीना का मोह भंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना की चाचौड़ा विधानसभा सीट पर बीजेपी से प्रियंका मीना के प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब यहां कि पूर्व विधायक और बीजेपी नेता ममता मीना का अपनी ही पार्टी से मोहभंग हो गया है। टिकट की इस घोषणा के बाद बीजेपी से नाराज चल रहीं ममता मीना अब अपनी पुरानी पार्टी को मंगलवार को अलविदा कहने जा रही हैं।

विज्ञापन


बता दें कि वह राजधानी भोपाल में जाकर पार्टी के सभी पदों से त्याग पत्र सौंपने जा रहीं हैं। बीजेपी छोड़ने से पहले वह अपने समर्थकों के साथ एक जनादेश यात्रा निकालने जा रही हैं। यह जनादेश यात्रा चाचौड़ा विधानसभा के सभी गांव होते हुए भोपाल पहुंचेगी। इसके बाद ममता मीना बीजेपी को अलविदा कहकर नया रास्ता चुनेंगी।

बताते चलें, गुना जिले की चाचौड़ा सीट पर बीजेपी की अंतर्कलह अब खुलकर बाहर आ गई है। इस सीट पर बीजेपी की प्रत्याशी प्रियंका मीना के घोषित होने के बाद बगावती तेवर अपनाने वाली पूर्व विधायक ममता मीना अब बीजेपी को अलविदा कहने जा रही हैं। वह बीजेपी को छोड़ने से पहले एक जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही हैं, जो कि बीनागंज चाचौड़ा से होकर विधानसभा क्षेत्र के सभी इलाकों में जाएगी। बीजेपी छोड़ने को लेकर ममता मीना ने बताया, यह पार्टी अब वह पुरानी पार्टी नहीं रही, जिसमें कार्यकर्ताओं का सम्मान होता था। इसी के चलते अब उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें