फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna: गुना हाईवे पर तेंदुए का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटा वन विभाग, पीएम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज

Mon, 18 Sep 2023 12:57 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

Guna News: गुना हाईवे पर सोमवार को तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वन विभाग की टीम ने फिलहाल तेंदुए के शव को पीएम के लिए भेजा है। माना जा रहा है कि सड़क पार करते समय किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तेंदुए की मौत हुई है।
विज्ञापन
हाईवे पर मिला तेंदुए का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना में हाईवे क्रमांक 46 पर तेंदुए का शव मिलने से सनसनी फैल गई।  शव की जानकारी वन विभाग की टीम को दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


घटना को लेकर वन विभाग के अधिकारी सौरभ द्विवेदी ने बताया कि तेंदुए के शव की हाईवे पर पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया है। बता दें कि गुना के बीनागंज इलाके के गांव में जंगली इलाका होने से वन्य जीवों की आवाजाही बनी रहती है। इसी के चलते यहां तेंदुआ होने की जानकारी भी विभाग को मिली थी। अब इसका शव मिला है, जिसे लेकर कहा जा रहा है कि इस तेंदुए को सड़क पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें