फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गुना के एक अधिकारी ने 'अमिताभ बच्चन' का कर दिया निलंबन, जानिए आखिर क्या है मामला

Fri, 19 Jul 2024 07:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

खबर का शीर्षक पढ़कर चौंकना लाजमी है। पर बता दें कि ये वो अमिताभ बच्चन नहीं हैं, जिनकी तस्वीर आपके दिमाग में घूमने लगी थी। पढ़ें कौन है ये अमिताभ बच्चन और क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
पहली तस्वीर में अमिताभ बच्चन और दूसरी तस्वीर में गुना एसडीओ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना जिले के अनुविभागीय अधिकारी विकास कुमार आनंद द्वारा तहसील आरोन के पटवारी अमिताभ बच्चन को वरिष्ठ के आदेश की अवहेलना एवं बिना सक्षम अधिकारी की स्वीकृति के अवकाश पर जाने और अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के चलते निलंबित करने के आदेश जारी किए गए हैं। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील आरोन रहेगा। 
विज्ञापन


जारी आदेशानुसार वर्कलोड पटवारी तहसील आरोन अमिताभ बच्चन को जनमन योजना अंतर्गत सहरिया जाति प्रमाण पत्रों के प्रकरण तैयार किए जाने का कार्य सौंपा गया था, लेकिन अमिताभ बच्चन बिना सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित रहे। इस संबंध में पटवारी के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी कर इसकी सूचना वॉट्सअप एवं दूरभाष पर दी गई। किंतु संबंधित पटवारी न तो कार्यालय में उपस्थित हुए और न ही उनके द्वारा कारण बताओ नोटिस का जवाब प्रस्तुत किया गया। 

इसके साथ ही पटवारी को बिना सूचना अनुपस्थित रहने के कारण सूचना पत्र जारी कर भविष्य के लिए सचेत किया गया था, जिसका जवाब भी संबंधित के द्वारा नहीं दिया गया। इसके चलते वर्कलोड पटवारी तहसील आरोन अमिताभ बच्चन के विरुद्ध निलंबित करने की कार्रवाई की गई है। निलंबन अवधि में वर्कलोड पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय आरोन रहेगा तथा निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें