फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गुना में गाय को बचाने कुएं में उतरे पांच लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

Tue, 24 Jun 2025 03:38 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

धरनावदा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिससे दम घुटने से ग्रामीणों की मौत हो गई।
विज्ञापन
कुएं में जहरीली गैस का रिसाव होने की आशंका। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के एक गांव में आज मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कुएं में डूबने से  पांच लोगों की मौत की खबर है। ये सभी लोग कुएं में गिरी गाय को बचाने के लिए नीचे उतरे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सबसे पहले एक व्यक्ति कुएं में उतरा, लेकिन नीचे पहुंचते ही उसकी सांस फूलने लगी और वह बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक करके कुल छह लोग कुएं में उतरे। लेकिन, जहरीली गैस की चपेट में आने से उनमें से पांच की मौके पर ही मौत हो गई। प्रशासन और पुलिस की मदद से अब तक दो शवों को बाहर निकाला जा चुका है, जबकि बाकी शवों को निकालने का प्रयास जारी है। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। 

धरनावदा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि कुएं में जहरीली गैस का रिसाव हुआ, जिससे दम घुटने की स्थिति बनी।
विज्ञापन


गुना हादसे पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोक जताया है। सोशल साइट X पर उन्होंने लिखा कि गुना के धरनावदा गांव में कुएं में जहरीली गैस रिसाव से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। घटना की जानकारी मिलते ही मैंने कलेक्टर व एसपी से बात कर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने व मौके पर जाकर जांच के निर्देश दिए हैं। SDERF व प्रशासन की टीम राहत कार्य में जुटी है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें