फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: रावण को भी नहीं बख्शा, गुना में दशानन के पुतले के लिए लाई गई आतिशबाजी चुरा ले गए चोर

Tue, 24 Oct 2023 06:45 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना में  इस बार रावण दहन के पहले हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। रावण दहन में इस्तेमाल होने वाली आतिशबाजी को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी कर लिया। यह आतिशबाजी करीब 34 हजार रुपये की बताई जा रही है। 
विज्ञापन
रावण दहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना के गोपालपुरा दशहरा मैदान पर होने जा रहे रावण दहन से पहले चोरों का कारनाम चर्चा में है। चोरों ने रावण दहन में इस्तेमाल होने वाली आतिशबाजी पर हाथ साफ कर दिया। रावण का पुतला बिना आतिशबाजी के खड़ा रह गया। बाद में समिति ने फिर से आतिशबाजी का इंतजाम कर रावण दहन किया। 
विज्ञापन


बता दें कि गुना में दशहरा पर्व के चलते रावण दहन का भव्य आयोजन किया जाता है। यह आयोजन गुना के गोपालपुरा दशहरा मैदान पर किया जाता है। यहां जनप्रतिनिधि और आला अधिकारियों की मौजूदगी के साथ बड़ी संख्या में लोग रावण दहन देखने पहुंचते हैं, लेकिन इस बार रावण दहन के पहले हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। रावण दहन में इस्तेमाल होने वाली आतिशबाजी को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरी कर लिया। यह आतिशबाजी करीब 34 हजार रुपये की बताई जा रही है। चोरी की जानकारी उस वक्त लगी जब रावण दहन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाना था। तभी वहां देखा तो आतिशबाजी से भरे बैग गायब थे। दशहरा मैदान से हुई इस चोरी की सूचना आयोजन समिति को दी गई। वहीं इसकी शिकायत भी पुलिस में किए जाने की बात कही जा रही है।

इसके बाद समिति ने फिर से आतिशबाजी की इंतजाम किया और रावण के पुतले को तैयार करवाया। रावण के पुतले का दहन तो हो गया, पर आतिशबाजी की चोरी की खबर चर्चा में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें