फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP: गुना में तीन टुकड़ों में मिली महिला के शव की हुई पहचान, आरोपी ने कटर से काट डाला था; ऐसे हुई शिनाख्त

Tue, 13 Aug 2024 01:21 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

MP: गुना जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र के बीनागंज चौकी अंतर्गत एक राशन दुकान के पीछे महिला की तीन टुकड़ों में तीन अलग-अलग बोरों में लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने मृतका की पहचान कर ली है। 
 
विज्ञापन
मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गुना जिले में सोमवार को एक महिला का तीन टुकड़ों में शव मिला था। पुलिस को आशंका थी कि हत्या के बाद कटर से महिला के शव को बंद पड़ी राशन दुकान में ठिकाने लगाया गया है। जिसके बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए थे। हालांकि पुलिस को इस मामले में एक सफलता हाथ लगी है। गुना पुलिस ने मृतक महिला की पहचान कर ली है। मृतका की पहचान झुना बाई तबर (35) निवासी सालर्या खेड़ी के रूप में की है।   

विज्ञापन


क्या था मामला
दरअसल पुलिस को बीनागंज चौकी क्षेत्र के ग्राम खतौली की शासकीय राशन की दुकान के पीछे एक महिला की तीन टुकड़ों में तीन बोरो के अंदर लाश मिली थी। लाश ज्यादा दिन पुरानी नहीं थी। महिला की शिनाख्ती के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। जिसके बाद किसी तरह से मृतका की शिनाख्त उनके परिजनों द्वारा की गई है। वहीं, जैसे ही लाश का मिलने का पता क्षेत्र में चला आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तीनों बोरों को जब्त कर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया था। 

शव के आस-पास मक्खियां भिनभिना रही थीं
इधर, पुलिस को आशंका थी कि महिला की हत्या कुछ घंटे पहले की गई है। इसके बाद उसे सरकारी राशन दुकान में लाकर फेंका गया। बताया जा रहा है कि यह दुकान पिछले एक साल से बंद है। इस दुकान के आवंटन का समय पूरा हो चुका है, लेकिन आवेदन में खामियों के चलते रिन्यू नहीं हो पाया। इधर, केरोसिन टैंक के पीछे पड़ी बोरियों में मक्खियां भिनभिना रही थीं, जिसके बाद आशंका होने पर खोलकर देखा तो महिला के शव बोरे में मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें