फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वीरू' का ड्रामा: पत्नी ने ससुराल चलने से किया इनकार तो सैकड़ों फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा पति

Thu, 02 Mar 2023 03:34 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना में रूठी पत्नी को मनाने के लिए पति पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस ने घंटों मशक्कत की पर वह नहीं उतरा, आखिर में जब पत्नी ने उसकी बात मानी तब वह उतरा। 
विज्ञापन
पत्नी को मनाने के लिए पानी की टंकी पर चढ़ा पति। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के गुना जिले में फिल्म शोले का उस सीन का नजारा देखने को मिला, जब अभिनेता धर्मेंद्र बसंती के लिए पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। गुना में भी पत्नी को मनाने के लिए पति ने ऐसी हरकत की। आखिर में पत्नी जब मानी तो वह नीचे उतरा। पुलिस को भी खासी मशक्कत करना पड़ी। इसका वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला गुना जिले के हड्डीमील क्षेत्र का है। बताया गया कि पूरन पुरा (विदिशा) का रहने वाला अभिषेक राय (26), पत्नी कृष्णा परिहार को मायके से ले जाने के लिए गुना आया था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले दोनों का झगड़ा हो गया था। इसके बाद से पत्नी मायके में रह रही है। पति बुधवार को उसको लेने के लिए ससुराल पहुंचा था और उसने अपने घर जाने के लिए कहा, लेकिन पत्नी नहीं मानी। इसके बाद पति पानी की टंकी पर चढ़ गया। जब इस बात की जानकारी पत्नी को लगी तो मौके पर आई और उससे नीचे उतरने को कहा, लेकिन वह तैयार नहीं हुआ। इसके बाद सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसने नीचे से कई बार उतरने की गुजारिश की, लेकिन नहीं माना और लगातार व टंकी से कूदने की धमकी देता रहा।



कई घंटे मशक्कत के बाद भी उसे नीचे नहीं उतारा जा सका तो  पत्नी ने नीचे से आवाज लगाई कि वह उसकी हर बात को मानेगी और वह मायके चलने के लिए तैयार है। पत्नी ने उसको विश्वास दिलाया। पुलिस ने अभिषेक को रस्सी से बांधकर नीचे उतारा ताकि अभिषेक बीच रास्ते में कोई हरकत न कर बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें