फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: म्याना अंडरब्रिज में भर गया पानी, दो घंटे लगा रहा जाम, शव को ट्रैक्टर में रखकर निकालना पड़ा

Mon, 26 Jun 2023 08:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते आमजन को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में म्याना अंडरब्रिज में पानी भर जाने से करीब दो घंटे जाम लगा रहा। इसी दौरान वहां से निकल रहे शव को ट्रैक्टर पर रखकर निकालना पड़ा।
विज्ञापन
शव को ट्रैक्टर में रखकर निकालना पड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना जिले में मानसून की एंट्री हो गई है, जिससे जिले भर में बारिश का दौर चल पड़ा है। इसी बारिश के चलते म्याना अंडरब्रिज में एक बार फिर पानी भर गया, जो कि यहां से निकलने वालों के लिए मुसीबत बन गया है। वहीं, इस अंडरब्रिज के भर जाने से यहां एक शव को ट्रैक्टर में रखकर बड़ी मुश्किल से निकाला जा सका। इसी तरह झागर गांव और आसपास के इलाकों में भारी बारिश से लोगों के घरों में पानी भर गया है।

विज्ञापन


मानसून की आमद के साथ ही लोगों की मुसीबत बढ़ गई है, जिसमें सबसे ज्यादा परेशानी म्याना इलाके के अंडरब्रिज में सामने आई है। जहां पानी भर जाने से एक बार फिर लोगों को निकलने के लिए मशक्कत करनी पड़ी है। यही नहीं यहां पानी भर जाने से दो घंटे जाम लगा रहा। इसी तरह यहां से शव लेकर आई एंबुलेंस को रोककर शव को ट्रैक्टर में रखकर बड़ी मुश्किल से निकालना पड़ा है। 

अंडरब्रिज में पानी भरने की समस्या कोई पहली बार नहीं आई है। पिछले तीन साल से यहां लोगों को बारिश में यह अंडरब्रिज मुसीबत बन जाता है, लेकिन रेलवे प्रशासन ने इस अंडरब्रिज में पानी भरने की समस्या का अब तक कोई हल नहीं निकाला है। इसी तरह झागर और गुना जिले के अन्य इलाकों में भी बारिश के पानी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें