गुना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आने की खुमारी इतनी हावी हो गई है कि बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने उनके स्वागत में पार्टी के झंडे उल्टे लगा दिए। यह नजारा गुना शहर के हृदय स्थल कहे जाने वाले हनुमान चौराहे पर दिखाई दे रहा है।
यहां एक नहीं, बल्कि दो से तीन जगहों पर बीजेपी के उल्टे झंडे लगे हुए हैं। इनके आसपास ही पार्टी के दिग्गज नेताओं के बैनर भी नजर आ रहे हैं, जो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह स्वागत के स्वागत में नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि सीएम शिवराज सिंह चौहान शनिवार शाम लगभग सात बजे प्रदेश सरकार की जन आशीर्वाद यात्रा लेकर गुना आएंगे और जिस स्थान पर उल्टे झंडे लगाए गए हैं, वहीं से उनका रोड शो शुरू होगा। इस मौके पर सीएम के साथ पटना से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद दोनों नेताओं की लक्ष्मीगंज में एक आम सभा होगी।