फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: पथराव के तीसरे दिन तनाव का माहौल, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

Mon, 14 Apr 2025 05:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना जिले में हुए पथराव के तीसरे दिन तनाव का माहौल रहा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल को पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर खदेड़ा।
विज्ञापन
वीएचपी और बजरंग दल के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना में शनिवार को हनुमान जयंती के जुलूस पर हुई पथराव की घटना के तीसरे दिन भी माहौल तनाव भरा है। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने सोमवार को सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता उस गली में जाने लगे, जहां विवाद हुआ था। इस पर पुलिस को हल्का लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ना पड़ा। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

बता दें कि हनुमान जयंती पर शिवाजी नगर माता मंदिर से जुलूस निकाला गया। आगे-आगे डीजे चल रहा था और उसके पीछे युवा नाचते हुए चल रहे थे। यह जुलूस देर शाम लगभग 7:30 बजे कर्नलगंज इलाके में पहुंचा। जुलूस कर्नलगंज मस्जिद के सामने रुक गया। कुछ समय बाद यहीं पर जुलूस पर पत्थर फेंका गया। पत्थर फेंकने के बाद हालत बिगड़ गए। दोनों तरफ से पथराव होने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को वहां से खदेड़ दिया। इस मामले में FIR के बाद दस आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपियों पर बुलडोजर की कार्रवाई की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता सोमवार को प्रदर्शन कर रहे थे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हनुमान चौराहे पर जमा थे। काफी देर नारेबाजी के बाद तय कार्यक्रम के अनुसार सभी लोग कलेक्ट्रेट की ओर जाने लगे।

यह भी पढ़ें: गुना में हनुमान जयंती पर हुए विवाद के बाद स्थिति शांतिपूर्ण, पांच नामजद और 20 अन्य पर केस दर्ज
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ युवाओं ने कहा कि वह ज्ञापन देने नहीं आए हैं। ये कार्यकर्ता मुख्य जुलूस से अलग होकर हाट रोड तरफ निकल गए। जैसे ही ये लोग जगत दर्शन के सामने पहुंचे, वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें वापस भेज दिया। इसके बाद ये कार्यकर्ता जगदीश कॉलोनी होते हुए प्रताप छात्रावास तरफ से कर्नलगंज के लिए निकलने की कोशिश करने लगे। हालांकि, पुलिस ने इन पर हल्का बल प्रयोग कर इन्हें वहां से खदेड़ा। कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए। इसके बाद एक बार फिर सभी एकजुट होकर हनुमान चौराहा पहुंचे और नारेबाजी करते हुए जाम लगाने की कोशिश की। इसी बीच मुख्य जुलूस में शामिल कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: गुना में हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव, लोगों ने किया चक्काजाम, स्थिति तनावपूर्ण

कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल और एसपी संजीव कुमार सिन्हा हनुमान चौराहे पर पहुंचे। यहां से वे कर्नलगंज इलाके में जायजा लेने पहुंच गए। फिलहाल, स्थिति कंट्रोल में है। SP संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि स्थिति अभी नियंत्रण में है। पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इस मामले पर प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर कहा कि अभी कर्नलगंज मस्जिद के पास हनुमान जयंती के जुलूस पर पथराव की जानकारी मिली, जिससे कुछ समय के लिए मामूली शांति व्यवस्था प्रभावित हुई थी। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस और राजस्व अमले की उपस्थिति में स्थिति को तुरंत नियंत्रण में ले लिया गया। वर्तमान में क्षेत्र में पूरी तरह से शांति एवं व्यवस्था बनी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें