फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: क्रिकेट मैच के दौरान दिल का दौरा पड़ने से खिलाड़ी की मौत, एक माह पहले ही हुई थी शादी

Mon, 26 Feb 2024 07:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना के फतेहगढ़ के ग्राउंड पर कॉलोनी और परवाह गांव के बीच मैच चल रहा था। दीपक की टीम बैटिंग कर रही थी। दीपक अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दीपक को अचानक सीने में दर्द हुआ।
विज्ञापन
खिलाड़ी दीपक की फाइल फोटो। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के फतेहगढ़ इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान अपनी बारी का इंतज़ार करते समय एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। फतेहगढ़ ग्राउंड पर क्रिकेट मैच चल रहा था। इसी दौरान युवक को दिल का दौरा पड़ा। युवक के साथी उसको अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की एक महीने पहले ही शादी हुई थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बमोरी इलाके के कॉलोनी के रहने वाले दीपक खांडेकर अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गए थे। फतेहगढ़ के ग्राउंड पर कॉलोनी और परवाह गांव के बीच मैच चल रहा था। दीपक की टीम बैटिंग कर रही थी। दीपक अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दीपक को अचानक सीने में दर्द हुआ और वह अचेत हो गया। साथी उसको लेकर अस्पताल पहुंचे। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की एक महीने पहले ही शादी हुई थी। 

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही शहर की हनुमान कॉलोनी निवासी 26 वर्षीय मधुर तिवारी की मृत्यु भी 4 जनवरी की सुबह पीएचई ऑफिस से चाय पीने जाते समय रास्ते में अचानक कार्डिएक अरेस्ट से हुई थी, जबकि 7 जनवरी को श्रीराम कॉलोनी निवासी 28 साल के राजकुमार कोरी की भी रात को कार्डिएक अरेस्ट से मौत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें