फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबसी की तस्वीर: बरसते पानी में तिरपाल लगाकर करना पड़ा आदिवासी महिला का अंतिम संस्कार, टीनशेड की मांग अनसुनी

Fri, 05 Jul 2024 01:24 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, गुना

सार

गुना में अव्यवस्था की पोल खोलती तस्वीर सामने आई है। मुक्तिधाम पर दीवार और टीनशेड नहीं होने की वजह से लोगों ने एक तिरपाल को चिता के ऊपर लकड़ियों के सहारे लगाया। तब जाकर शव का अंतिम संस्कार किया जा सका। 
विज्ञापन
गुना में अंतिम संस्कार की ये तस्वीर विकास के दावों की हकीकत बयां कर रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गुना जिले में महिला का अंतिम संस्कार तिरपाल लगाकर करना पड़ा है। लगातार बारिश से परिजनों ने लकड़ी लगाकर तिरपाल लगाई फिर महिला की चिता को अग्नि दी गई। ये तस्वीर विकास के दावों की पोल खोलती नजर आ रही है।
विज्ञापन


मामला राजधानी भोपाल जाने वाले रास्ते पर स्थित बुढ़ाना ग्राम पंचायत के भरेड नदी का है। जानकारी के मुताबिक बुढ़ाना निवासी धर्मेन्द्र भील की पत्नी सीमा भील (22) का निधन हो गया था। सीमा भील का 8 दिन पहले प्रसव हुआ था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ती गई और अंतत: गुरुवार को सीमा ने दम तोड़ दिया। सीमा के परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए भरेड नदी के पास ग्राम पंचायत द्वारा बनाए गए मुक्तिधाम पर पहुंचे थे, यहां अचानक बारिश होने लगी। मुक्तिधाम पर दीवार और टीनशेड नहीं होने की वजह से लोगों ने एक तिरपाल को चिता के ऊपर लकड़ियों के सहारे लगाया। तब जाकर शव का अंतिम संस्कार किया जा सका। 

कुछ ग्रामीणों ने बारिश के बीच तिरपाल का सहारा लेकर किए गए अंतिम संस्कार का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद गांवों में किए जा रहे चहुंमुखी विकास के दावों की जमकर आलोचना की जा रही है। बहरहाल बुढ़ाना के ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत के मुक्तिधाम पर टीनशेड नहीं लगा पाई है, जिसकी वजह से हर साल बारिश में इस तरह के दृश्य यहां देखने को मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें