फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guna News: शर्मनाक तस्वीर...शिवराज के मंत्री की विधानसभा में टॉयलेट साफ कर रहीं छात्राएं

Thu, 22 Sep 2022 05:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

मध्यप्रदेश के गुना जिले में शिवराज सरकार में एक मंत्री के विधानसभा क्षेत्र से गजब की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दरअसल, यहां पर स्कूली छात्राएं टॉयलेट साफ करती हुई नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
टॉयलेट साफ करती छात्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के गुना जिले में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। शिवराज सरकार के पंचायत ग्रामीण मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की विधानसभा बमोरी के चकदेवपुर गांव में छात्राओं से शौचालय साफ करवाया गया है।

विज्ञापन


बता दें, चकदेवपुर गांव के प्राथमिक माध्यमिक स्कूल कि छात्राएं हाथ में झाड़ू लेकर टॉयलेट को साफ करती और धोती हुई नजर आ रही हैं। छात्राओं के टॉयलेट साफ करने और धोने की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।

बता दें, शिवराज सरकार के पंचायत ग्रामीण मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया की यह बमोरी विधानसभा है। इसी बमोरी विधानसभा में चकदेवपुर गांव के प्राथमिक माध्यमिक में शिक्षा लेनी वाली छात्राएं टॉयलेट साफ करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीर में जो छात्राएं टॉयलेट को साफ करती हुई नजर आ रही हैं, वह इसी स्कूल में कक्षा 5 और छठवीं की छात्रा हैं। नीचता की हद का अंदाजा लगा सकते हैं कि जिन छात्राओं के हाथों में किताबें होनी चाहिए, उनके हाथों में झाड़ू थमाकर टॉयलेट को साफ कराया जा रहा है।
विज्ञापन


मामले को लेकर स्कूल के प्रधानाध्यापक इंदिरा रघुवंशी का कहना है, इस दौरान मीटिंग में गुना गई हुई थी। इस मामले की जांच करा रहे हैं। वहीं मामले को लेकर गुना कलेक्टर फ्रैंक नोबल ने बताया, यह मामला संज्ञान में आया है, इसको चेक करवा रहे हैं और संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। छात्राओं के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें