फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुना: बिस्तर में घुसा सांप, दो बार डसने से सो रहे आठ साल के मासूम की मौत; परिजन यहां-वहां भटके पर बचा नहीं पाए

Thu, 01 Oct 2026 08:02 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

शिवपुरी के बिजरौनी गांव में आठ वर्षीय पुरुषोत्तम आदिवासी को घर में सोते समय जहरीले सांप ने दो बार डस लिया। परिजन उसे बदरवास अस्पताल के बाद गुना जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
सांप के काटने से बच्चे की हुई मौत
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के बिजरौनी गांव में बुधवार रात एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। घर में सो रहे आठ वर्षीय बच्चे को जहरीले सांप ने दो बार डस लिया। गंभीर हालत में परिजन उसे पहले बदरवास और फिर गुना जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, धपोरा गांव निवासी अशोक आदिवासी करीब तीन साल से अपने परिवार के साथ बिजरौनी गांव में रह रहे हैं। वे यहां हलवाई का काम करते हैं। बुधवार रात परिवार के सदस्य रोज की तरह घर में थे। उनका आठ वर्षीय बेटा पुरुषोत्तम आदिवासी तखत पर सो रहा था। रात के समय एक जहरीला कोबरा सांप बच्चे के बिस्तर तक पहुंच गया। इसी दौरान सांप ने पुरुषोत्तम के हाथ में डस लिया। परिजनों को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने बच्चे को संभाला। बताया जा रहा है कि पहली बार डसने के बाद सांप वहां से बाहर नहीं निकला, बल्कि कंबल के बीच ही छिपा रहा। परिवार अभी पहली घटना से संभल भी नहीं पाया था कि सांप ने बच्चे को दूसरी बार डस लिया। इसके बाद पुरुषोत्तम की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। परिजन उसे लेकर तत्काल बदरवास अस्पताल पहुंचे और इलाज शुरू कराया।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: राहुल के बालाघाट दौरे पर भाजपा का पलटवार, राजेंद्र शुक्ल बोले- ‘पॉलिटिकल टूरिज्म’ करने आए
विज्ञापन


बच्चे की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए गुना जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार रात में ही उसे लेकर गुना के लिए रवाना हुआ। परिजनों को उम्मीद थी कि समय पर इलाज मिलने से बच्चे की जान बच जाएगी। गुना जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे का उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत लगातार गंभीर बनी रही। बताया गया है कि रात करीब 2 बजे इलाज के दौरान पुरुषोत्तम ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद परिवार शव लेकर गांव रवाना हो गया। घटना के बाद बिजरौनी गांव में भी शोक का माहौल है। एक सामान्य रात अचानक परिवार के लिए दुखद घटना में बदल गई। परिजनों के अनुसार, घर में सोते समय बिस्तर तक पहुंचे सांप के कारण यह हादसा हुआ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें