फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident : गुना में करवा चौथ के दिन दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से दंपत्ति की मौत

Fri, 10 Oct 2025 09:43 PM IST
गुना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

MP News : करवा चौथ के दिन गुना में एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर दिया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार दंपत्ति को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें पत्नी की मौके पर मौत हो गई और घायल पति ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना शहर के जेल रोड पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार (क्रमांक MP 08 CA 6598) ने सामने से आ रही बाइक (क्रमांक MP 08 MX 3220) को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और उस पर सवार दंपत्ति कई मीटर दूर जाकर गिरे।
विज्ञापन


108 एंबुलेंस और कैंट थाना पुलिस को सूचना दी
जानकारी के अनुसार, दंपत्ति किसी निजी काम से शहर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और कैंट थाना पुलिस को सूचना दी।

भोपाल रेफर किया गया
पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि पुरुष की हालत गंभीर बताई गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना का दर्दनाक पहलू यह रहा कि महिला ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था, लेकिन उसी दिन यह हादसा हो गया।

ये भी पढ़ें- MP News : सीएम मोहन यादव ने उन्हेल को दिया बड़ा तोहफा, 133 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
विज्ञापन


स्कॉर्पियो की रफ्तार बहुत तेज थी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो की रफ्तार बहुत तेज थी और चालक लापरवाही से वाहन चला रहा था। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें