फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: गुना का जिला पंचायत सदस्य हनीट्रैप का शिकार, लड़की ने वीडियो बनाए और अब कर रही है ब्लैकमेल

Tue, 09 Aug 2022 05:43 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

मध्यप्रदेश के गुना में नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य हनीट्रैप का शिकार हो गए हैं। उनकी एक महिला मित्र ने उनके साथ रिश्ते का वीडियो बना लिया और अब पांच लाख रुपये मांग रही है। 
विज्ञापन
honeytrap - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में गुना जिले के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य को लंबे समय से ब्लैकमेल किया जा रहा है। एक युवती अश्लील वीडियो के आधार पर जिला पंचायत सदस्य को ब्लैकमेल कर रही है। जिला पंचायत सदस्य ने गुना की कोतवाली में जाकर शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पंचायत सदस्य के युवती से पहले से संबंध थे।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी से जुड़े जिला पंचायत सदस्य प्रेम नारायण निगम को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की राशि मांगने का मामला सामने आया है। शिकायत पर युवती और उसके एक साथी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। शिकायती पत्र में निगम ने कबूल किया है कि उनके और युवती में संबंध थे। युवती ने कब उनका वीडियो बना लिया, पता नहीं चला। 

शिकायती पत्र में निगम ने कहा कि युवती और उसका एक साथी सद्दाम खान मुझे ब्लैकमेल कर रहे हैं। पांच लाख रुपये मांग रहे हैं। रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म के केस में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी गई है। मैं काफी समय युवती को जानता हूं। वह भी मुझे जानती है। युवती व मेरे बीच सहमति से संबंध रहे हैं। हम लोग मिलते-जुलते रहते थे। इस बीच युवती ने गुमराह करते हुए मेरे कई वीडियो बना लिए। इसके बाद कहा कि तुम्हारे वीडियो बनाकर मैंने सद्दाम को दे दिए हैं। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आये-दिन मुझ पर दबाव डालकर रुपये लेती रही। 
विज्ञापन


पुलिस ने किया केस दर्ज 
कोतवाली थाना प्रभारी मदनमोहन मालवीय ने बताया है कि पुलिस ने युवती और सद्दाम खान पर आईपीसी की धारा 386 और 388 का अपराध पंजीबद्ध कर युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। युवती को गिरफ्तार कर लिया गया। उसका साथी फिलहाल फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।  
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें