फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुना: सेवानिवृत्त अधिकारी अमेरिका जा रहे थे, पीछे से बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाया; मकान में की चोरी

Wed, 02 Sep 2026 04:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

गुना की सिसौदिया कॉलोनी में सेवानिवृत्त कार्यपालन इंजीनियर के बंद मकान में बदमाशों ने चोरी की। वारदात के दौरान सुरक्षा कर्मचारी को हथियार दिखाकर बंधक बनाया और हाथ-पैर बांध दिए। बदमाश नकदी, चांदी के जेवर और अन्य सामान ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गुना में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना की पॉश सिसौदिया कॉलोनी में बदमाशों ने सेवानिवृत्त कार्यपालन इंजीनियर के बंद मकान को निशाना बनाया। जल संसाधन विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी मंगलवार दोपहर बेटे से मिलने अमेरिका जाने के लिए भोपाल रवाना हुए थे। इसी दौरान मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बदमाशों ने मकान के पिछले हिस्से से प्रवेश कर वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने सुरक्षा के लिए तैनात कर्मचारी के हाथ-पैर बांध दिए और कमरों के ताले तोड़कर नकदी तथा आभूषण समेट लिए।
विज्ञापन


पिछले दरवाजे से घुसे चोर
एसके राजौरिया मंगलवार दोपहर भोपाल के लिए निकले थे, जहां से उन्हें अपने बेटे के पास अमेरिका जाना था। घर की सुरक्षा के लिए उन्होंने 15 से 20 साल पुराने कर्मचारी बृजेंद्र लोधा को वहीं छोड़ा था। रात लगभग 3:45 से 4:15 बजे के बीच अज्ञात बदमाश मकान का पिछला गेट तोड़कर भीतर दाखिल हो गए। बदमाशों ने मकान के अंदर कमरों में सामान की तलाशी ली और बेडरूम का ताला तोड़कर सामान बिखेर दिया। चोरी की सूचना मिलते ही मकान मालिक भोपाल से वापस गुना के लिए रवाना हो गए।

ये भी पढ़ें- रायसेन जेल में सनसनीखेज वारदात: विचाराधीन कैदी ने प्रहरी पर चलाई गोली; जेल के अंदर कट्टा पहुंचने पर उठे सवाल
विज्ञापन


बंधक बनाकर दी धमकी
सुरक्षाकर्मी बृजेंद्र लोधा के अनुसार वह तड़के करीब 4:00 बजे पानी पीने के लिए उठा था। उसी समय उसे सामने दो अज्ञात लोग दिखाई दिए। कर्मचारी ने जब शोर मचाने की कोशिश की, तो बदमाशों ने उसे पकड़ लिया। हमलावरों के हाथ में लोहे का सरिया और गुलेल थी। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देकर कर्मचारी के हाथ-पैर बांध दिए और उसे एक जगह बैठा दिया। हथियार देखकर कर्मचारी विरोध नहीं कर सका, जिसके बाद चोरों ने बेफिक्र होकर कमरों में सामान तलाशना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज से जांच
किराएदार की सूचना पर पुलिस सुबह करीब 5:30 बजे मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मकान मालिक के आने तथा जांच से पहले सामान न छूने की हिदायत दी। पुलिस को दी प्राथमिकी के अनुसार, बदमाश करीब 250 से 300 ग्राम पुरानी चांदी के जेवर और अन्य सामान, पुरानी घड़ियां, एक कैमरा और 10 से 15 हजार रुपये चोरी कर ले गए। वास्तविक नुकसान का पता सामान की पूरी जांच के बाद ही चलेगा। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें