फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुना में दबंगई: श्मशान के चबूतरे पर दलित के शव का अंतिम संस्कार करने से रोका, तीन आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 May 2022 11:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

मध्य प्रदेश के गुना में कुछ दबंगों ने दलित के शव का अंतिम संस्कार श्मशान में बने चबूतरे पर करने से रोक दिया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
गुना में दबंगों ने दलित का अंतिम संस्कार श्मशान घाट में करने से रोका। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के गुना में दबंगई का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने दलित परिवार को मृतक के शव का अंतिम संस्कार श्मशान घाट में बने चबूतरे पर करने से रोक दिया। दबंगों को काफी समझाया गया, लेकिन वह नहीं माने, जिसके बाद परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार श्मशान में बने टिन शेड की जगह खुले मैदान में किया गया। मामला दर्ज होने के बाद विवाद में शामिल तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घटना जिला मुख्यालय से 62 किलोमीटर दूर कुंभराज थाना क्षेत्र के चांदपुरा गांव की बताई जा रही है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद मामले का खुलासा हुआ। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि दलित परिवार को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट के मंच का उपयोग करने की अनुमति नहीं है।

कुभंराज थाना प्रभारी ने बताया  कि चांदपुरा गांव में रहने वाले कन्हैया अहिरवार (70) की शुक्रवार को मौत हो गई थी, जिसकी शवयात्रा लेकर अंतिम संस्कार करने परिजन श्मशान घाट पहुंचे थे। लेकिन गांव के तीन लोगों ने कथित तौर पर परिजनों को श्मशान घाट में बने चबूतरे का इस्तेमाल करने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि परिवार ने श्मशान के मंच के पास एक भूमि पर शव का अंतिम संस्कार किया। वहीं, मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने बाद में नारायण सिंह मीणा, रामभरोसे मीणा और दिलीप मीणा के रूप में पहचाने गए तीन लोगों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन

आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें