फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुना: घर में सो रहे व्यक्ति की बेरहमी से की गई हत्या, सिर और गर्दन पर कुल्हाड़ी से किए वार, दोनों हाथ तोड़े

Sun, 03 Apr 2022 02:33 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुना

सार

मध्य प्रदेश के गुना जिले में एक व्यक्ति को दर्दनाक मौत दी गई। सोते समय उस पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए। दोनों हाथ तोड़ दिए गए। सिर-गर्दन पर बेरहमी से वार किए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने दो लोगों पर शक जाहिर किया है।
 
विज्ञापन
dead body - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुना जिले में एक व्यक्ति को दर्दनाक मौत दी गई। सोते समय उस पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए। दोनों हाथ तोड़ दिए गए। सिर-गर्दन पर बेरहमी से वार किए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने दो लोगों पर शक जाहिर किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला बीती रात जामनेर का बताया जा रहा है। रविवार सुबह जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने बताया कि हमला जामनेर के रहने वाले 46 वर्षीय मोहन सिंह अहिरवार पर किया गया। मोहन दूसरे के खेतों पर काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके 5 बच्चे हैं। शनिवार शाम रोज की तरह वे काम कर घर आए। रात 10 बजे के आस-पास सभी लोग खाना खाकर सोने चले गए। उनकी पत्नी और बच्चे अंदर वाले कमरे में सो रहे थे और मोहन बाहर वाले कमरे में अकेले सो रहे थे।
 
पुलिस को उनके बेटे ने बताया कि रात करीब एक बजे पिता की चीखें सुनाई दीं। हम लोग पहुंचे तो वे लहूलुहान पड़े हुए थे। उनके सिर और गले से खून निकल रहा था। कुल्हाड़ी से उन पर हमला किया गया था। परिवार ने शंका जाहिर की है कि दो लोगों ने वारदात को अंजाम दिया होगा। इनमें से एक तो उनके पड़ोस में ही रहता है। दूसरे व्यक्ति को वे नहीं जानते। देर रात एम्बुलेंस और पुलिस को कॉल किया गया। सूचना मिलने पर जामनेर पुलिस भी वहां पहुंच गई। साथ ही उनकी बॉडी को जिला अस्पताल भिजवाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके बेटे ने बताया कि पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं था। पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें