फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: भाजपा विधायक के जन्मदिन की पार्टी में विवाद के बाद चली गोली, दो की मौत

Sun, 07 Mar 2021 05:34 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दमोह (मध्य प्रदेश)।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में भाजपा विधायक के जन्मदिन पर हुए झगड़े को लेकर दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी के जन्मदिन के दौरान नोहटा थाना क्षेत्र के बनवार गांव में शुक्रवार रात करीब 10 बजे यह घटना घटी। इस दौरान पार्टी में मौजूद लोगों के बीच विवाद हो गया। इसमें दो लोग मारे गए।

विज्ञापन


गोली लगने से हुई मौत पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 30 साल के जोगेंद्र सिंह और अरविंद जय के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने कहा कि जोगेंद्र सिंह की गोली लगने से मौत हो गई और प्रारंभिक जांच के अनुसार अरविंद जय को कुछ व्यक्तियों ने पत्थरों और डंडों से पीटकर मार डाला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक अरविंद जैन विधायक के समर्थक थे और जोगेंद्र सिंह वहां पर बतौर अतिथि आए हुए थे। पुलिस ने कहा कि वारदात के वक्त विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी मौजूद नहीं थे। वह रात करीब 8:00 बजे वहां से जा चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें