फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएस बेटा मां को होटल में छोड़कर चला गया, महीनों बाद मिला तो गले लगकर खूब रोया

Thu, 25 Jul 2019 07:38 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी अविनाश जोशी (बीच में) अपनी मां तारा जोशी के साथ - फोटो : social media
विज्ञापन
उज्जैन में एक आईपीएस अधिकारी बेटे और मां का मिलन देखकर कई लोगों की आंखें भर आईं। दरअसल इस बेटे ने कुछ मजबूरियों की वजह से तीन महीने पहले अपनी मां को उज्जैन के एक होटल में अकेला छोड़ गया था। इसके बाद बेबस मां ने सेवाधाम आश्रम में समय बिताया। बुधवार को जब बेटा वापस लौटकर आया, तो मां-बेटे एक दूसरे से गले लगकर खूब रोए। इसके बाद वह मां को दिल्ली ले गया।

दर्शन के बाद मां को होटल में छोड़ गया

जानकारी के मुताबिक गुजरात कैडर के 2004 के आईपीएस अधिकारी अविनाश जोशी तीन महीने पहले अपनी मां तारा जोशी के साथ उज्जैन दर्शन करने आए थे। इस दौरान वे एक होटल में रुके। कुछ दिनों बाद कुछ जरूरी काम का हवाला देकर मां को होटल में ही छोड़कर चले गए। तारा जोशी एक हफ्ते तक होटल में रुकीं। उनके पास पैसे खत्म हो गए तो होटल के संचालक ने कलेक्टर शशांक मिश्र को इस बारे में बताया। 
विज्ञापन


कलेक्टर ने तारा जोशी को वन स्टॉप सेंटर भिजवा दिया। इसके एक हफ्ते बाद उज्जैन से 14 किमी दूर अंकित ग्राम सेवाधाम आश्रम के संस्थापक सुधीरभाई गोयल को इसकी जानकारी मिली। जिला प्रशासन के माध्यम से वे तारादेवी को अपने आश्रम में ले आए और वहां उनकी अपनी मां की तरह सेवा की।

अविनाश से लगातार की बात तो वो लौट आया

सुधीर भाई और बाल कल्याण समिति झाबुआ ने तारा जोशी के बेटे का पता और मोबाइल नंबर ढूंढ निकाला और उनसे संपर्क किया। अविनाश जोशी ने उनसे काम को लेकर अपनी मजबूरियां बताई और कहा कि वो कुछ महीने बाद आ पाएंगे। सुधीर भाई ने अविनाश से लगातार संपर्क बनाए रखा। आखिरकार ढाई महीने बाद अविनाश जोशी आए और अपनी मां तारा जोशी को साथ ले गए। 

अभी अविवाहित हैं अविनाश जोशी

तारा जोशी ने बताया कि उनके बेटे अविनाश की अभी शादी नहीं हुई है। उन्हें नौकरी से निलंबित कर दिया गया है इसलिए वो परेशान हैं। हालांकि वो अपनी परेशानी के बारे में नहीं बता रहे हैं। तारा जोशी कहती हैं कि वो स्वतंत्र पत्रकार रह चुकी हैं। उन्होंने संगीत में स्नातक की डिग्री ली है। अब वे एलबम निकालना चाहती हैं। 

'जिंदगी में सब नियंत्रण में नहीं रहता'

अविनाश जोशी ने कहा कि उनकी मां ने उन्हें बहुत अच्छी परवरिश दी है। लेकिन अपने हालात से मजबूर अविनाश कहते हैं कि जिंदगी में सब अपने हाथ में नहीं होता। उन्होंने कहा कि वे अपनी मां से बेहद प्यार करते हैं लेकिन कुछ व्यक्तिगत मजबूरियों के चलते उन्हें मां को इन हालात में छोड़कर जाना पड़ा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें