फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 हजार कमाने वाला पटवारी निकला करोड़ों का मालिक

विज्ञापन
जाकिर हुसैन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में 30 हजार रुपये प्रति महीना कमाने वाला एक और पटवारी करोड़ों का मालिक निकला। जाकिर हलका नंबर 30 खजराना क्षेत्र का पटवारी है। लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर के श्रीनगर मेन तथा श्रीनगर एक्सटेंशन में गुरुवार को पटवारी जाकिर हुसैन और उसके मामा के घर सहित 6 अतिरिक्त ठिकानों पर छापा मारा। 

विज्ञापन


छापेमारी के बाद उसके घर से 5 लाख रुपये बरामद हुए साथ ही गहने, मकान और जमीन जैसी अवैध सम्पत्तियों का भी पता चला है । छापे में पायी गयी सारी सम्पत्तियों का भाव करीब 18 करोड़ बताया जा रहा है। साथ ही सारी सम्पत्तियां उसके मामा सादिक अंसारी के नाम की निकली।

गुरवार की सुबह 6 बजे 5 डीएसपी, 6 निरीक्षकों सहित 25 सदस्यों की पुलिस टीम जाकिर हुसैन के श्रीनगर मेंन स्थित घर पहुंचीं। जाकिर ने बताया की वो किराये के घर पर रहता है । पुलिस को उसके घर से दो अतिरिक्त चाभियां भी मिली हैं जिसकी सफाई में उसने कहा की वे उसके दो निजी ऑफिस की हैं।
विज्ञापन


पटवारी के दोनों ऑफिस बंगाली चौराहे और हाउसिंग बोर्ड के शॉपिंग काम्प्लेक्स पर स्थित हैं।पुलिस ने जाकिर के मामा सादिक के घर की तलाशी भी ली। सादिक अंसारी शाजापुर में हत्या का आरोपी भी रहा है । जाकिर हुसैन शाजापुर का मूल निवासी है जिसका 2003 में पटवारी के पद पर चयन हुआ था।

पटवारी ने 3 साल बाद अपना तबादला करा लिया था और तब से वो इंदौर में ही रह रहा है। लगभग 13 साल से पटवारी के पद पर नौकरी करने वाले जाकिर की अब तक की आय 18 लाख होनी चाहिए लेकिन वो करोड़ो की अवैध सम्प्पतियों का मालिक है।

बता दें की भ्र्स्टाचार का आरोपी पटवारी जाकिर हुसैन की बायपास स्थित सिल्वर स्प्रिंग टाउनशिप में तीन हजार वर्गफीट का तीन मंजिला मकान, शाजापुर में 80 बीघा जमीन, उज्जैन की टाउनशिप में 1800 वर्गफीट का प्लाट है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें