फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: ‘मैं अरशद नहीं अजहर हूं, लेकिन करते रहे पिटाई…फिर पुलिस ने भी दूसरे के नाम से भेज दिया जेल; जानें मामला

Wed, 13 Nov 2024 02:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

Katni: उसे अरशद समझकर दंबगों ने पीट दिया, लेकिन पीड़ित का असली नाम अजहर था। हद तो तब हो गई जब उक्त मामले में पुलिस ने उसे उल्टा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल वो जेल से बाहर आ गया है और मामले को लेकर एसपी कार्यलय पहुंचा।
विज्ञापन
पीड़ित - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में अजब-गजब मामला समाने आया है। जहां एक शख्स ने कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसका नाम अजहर है, लेकिन क्षेत्र के दबंगों ने उसे अरशद समझकर पहले तो उसे अगवा कर लिया और बेदम पिटाई की और उनके खिलाफ कोई शिकायत न हो इससे पहले ही अजहर को थाने ले जाकर झूठा मामला दर्ज करवाते हुए जेल भिजवा दिया।

उससे भी दिलचस्प बात ये है कि जिसे जेल भिजवाया, उससे बिना नाम पता पूछे ही पुलिस ने भी अरशद मानकर उसे जेल भेजा दिया। दरअसल पूरा कारनामा एमपी के कटनी जिले से समाने आयाष जहां कैमोर निवासी शेख अजहर मंसूरी एसपी कार्यालय पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को मामले की शिकायत दर्ज करवाई और पूरे प्रकरण से अवगत करवाते हुए घटना में दोषी आरोपियों सहित पुलिस वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पीड़ित शेख अजहर मंसूरी ने बताया कि मैं चाय पीकर घर लौट रहा था, तभी चमन चौराहे से उसे पप्पू शर्मा, निलेश रजक, रज्जाक, बल्ला संतोष केवट सहित अन्य लोगों ने मुझे अरशद बोलकर जबरन बाइक में उठा ले गए और एनटीआरटी में उसकी लाठी डंडे से बेदम पिटाई शुरूकर दी। पीड़ित ने कहा कि मैं बोलता रहा कि मैं अरशद नहीं अजहर हूं, लेकिन किसी न सुनी और पिटाई करते रहे उसके बाद थाने लेकर गए और मेरे ऊपर अरशद के नाम से 151 की कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के आदेश से जेल भिजवा दिया गया। 

मैं पुलिस वालों से लेकर मेरा स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले डॉक्टर और सभी से बोलता रहा कि मैं अजहर नहीं अरशद हूं, लेकिन किसी ने मेरी एक न सुनी। अब जब मैं जेल से बाहर आया तो घरवालों ने बताया तुझे मारने के लिए लोग घर के पास घूम रहे है, इसलिए मैं अब सभी की शिकायत करते आया हूं। हालांकि संतोष केवट ने बताया कि महिला से छेड़छाड़ के चलते हम लोगों ने उसे पकड़ कर कैमोर थाने ले जाकर पुलिस को सौंपा था। उसका नाम अजहर या अरशद हमे नहीं मालूम था। इस अजब-गजब मामले को सुनकर तो कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार डेहरिया का भी माथा घूम गया और उन्हें मामले की पूरे तथ्यात्मक जानकारी एकत्रित करवाई है और इसकी जांच थाने स्तर में करवाने की भी बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें