फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के हरदा में पटरी से उतरी मालगाड़ी, 6 घंटे प्रभावित रहा रेल यातायात

Thu, 02 Nov 2017 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के हरदा में एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरने के कारण दिल्ली-मुंबई के बीच अप और डाउन ट्रैक पर पांच प्रमुख यात्री ट्रेनों का टाइम टेबल प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के हरदा-खिरकिया के बीच भिरंगी के पास खंडवा जा रही कोयले से भरी एक मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरने के बाद अप-डाउन ट्रैक के बीच गिर गए। जिससे दोनों तरफ के ट्रैफिक को रोक दिया गया। 
विज्ञापन


डिब्बों को हटाने और ट्रैक को सुगम बनाने में 6 घंटे का समय लगा और दोपहर करीब 1 बजे यातायात शुरू हो सका। बताया जाता है कि ठंड के कारण पटरी में दरार आने की वजह से डिब्बे पटरी से उतर गए। जांच पड़ताल की जा रही है। 

भोपाल रेल मंडल के पीआरओ आईएच सिद्दीकी ने बताया कि इस दुर्घटना के कारण अप ट्रैक की सचखंड एक्सप्रेस, पटना-उदना एक्सप्रेस और गोआ एक्सप्रेस जबकि डाउन ट्रैक (दिल्ली की ओर) की पंजाब मेल व झेलम एक्सप्रेस प्रभावित हुई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें