फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में उतरेंगे ‘गॉडमैन’, कंप्यूटर बाबा तैयार

Sun, 12 Aug 2018 07:28 PM IST
एजेंसी, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव में कई धार्मिक नेताओं यानी ‘गॉडमैन’ के भी मैदान में उतरने की संभावना है। इस साल अप्रैल में राज्य सरकार द्वारा इस तरह के पांच गॉडमैन को राज्यमंत्री का दर्जा दिया गया था। इनमें से कुछ धार्मिक नेता निर्दलीय चुनाव में उतरने को तैयार हैं। 

विज्ञापन


उनका कहना है कि अगर उन्हें कोई राजनीतिक पार्टी टिकट नहीं देती है तो वे खुद चुनाव अखाड़े में उतरेंगे। उनमें से एक कंप्यूटर बाबा के नाम से मशहूर स्वामी नामदेव त्यागी ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उन्हें विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पूछेंगे तो मैं इसके लिए तैयार हूं। 

उन्होंने यह भी कहा कि वह इंदौर से प्रत्याशी हो सकते हैं। त्यागी ने नर्मदा नदी में कथित बैंक घोटाले को आरोप लगाते हुए इस साल अप्रैल में नर्मदा घोटाला रथ यात्रा भी निकाली थी और उन्होंने अवैध बालू खनन को रोकने की मांग की थी। 47 वर्षीय बाबा अवदेशपुरी भी उज्जैन से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। 
विज्ञापन


राम चरित्र मानस में डॉक्टरेट की डिग्री हासिल कर चुके अवदेशपुरी ने कहा कि भाजपा को यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने 2003 में मध्य प्रदेश में उन्हें सत्ता दिलाई थी और उमा भारती एक साध्वी हैं। 45 वर्षीय महाराज मदन मोहन खादेश्वरी भाजपा उम्मीदवार के तौर पर सिवनी जिले में उतरेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें